Headlines
Loading...
BJP List: भाजपा ने जारी की एक और लिस्ट, सनी देओल का कटा टिकट, हंसराज हंस अब फरीदकोट से, देखें पूरी लिस्ट...

BJP List: भाजपा ने जारी की एक और लिस्ट, सनी देओल का कटा टिकट, हंसराज हंस अब फरीदकोट से, देखें पूरी लिस्ट...

नई दिल्ली, ब्यूरो। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने शनिवार को लोकसभा चुनावों के लिए अपने उम्मीदवारों की 8वीं सूची जारी कर दी। पार्टी ने ओडिशा, पंजाब और पश्चिम बंगाल से कुल 11 उम्मीदवारों के नामों का एलान किया है। पार्टी द्वारा जारी लिस्ट के मुताबिक, दिनेश सिंह 'बब्बू' को गुरदासपुर से लोकसभा का उम्मीदवार बनाया गया है। वहीं, पार्टी ने तरनजीत सिंह संधू को अमृतसर से टिकट दिया है। पार्टी ने पश्चिम बंगाल के बीरभूम से देबाशीष धर को अपना उम्मीदवार बनाया है।

उम्मीदवार का नाम कहां से मिला टिकट

दिनेश सिंह "बब्बू" गुरदासपुर
तरणजीत सिंह संधू अमृतसर
सुशील कुमार रिंकू जालंधर
रवनीत सिंह बिट्टू लुधियाना
हंस राज हंस फरीदकोट
परनीत कौर पटियाला
डॉ. रबिन्द्र नारायण बेहरा जाजपुर
सुकांत कुमार पाणिग्रही कंधमाल
भर्तृहरि महताब कटक
डॉ. प्रणत टुडू झारग्राम
देवाशीष धर, आईपीएस बीरभूम

भाजपा ने शनिवार को लोकसभा चुनाव के लिए अपनी आठवीं सूची जारी कर दी है। इसमें 11 और लोकसभा क्षेत्रों के लिए अपने उम्मीदवारों की घोषणा की। जिसमें भर्तृहरि महताब, रवनीत ¨सह बिट्टू, सुशील कुमार ¨रकू और परनीत कौर जैसे कई नेता शामिल हैं जो हाल ही में विभिन्न दलों से भाजपा में शामिल हुए थे। इन सभी नेताओं को उन सीटों से मैदान में उतारा गया है, जिनका वे निवर्तमान लोकसभा में प्रतिनिधित्व कर रहे हैं, जबकि अमेरिका में पूर्व भारतीय राजदूत तरणजीत सिंह संधू अमृतसर से चुनावी मैदान में उतरेंगे।
2019 में भाजपा के टिकट पर उत्तर पश्चिम दिल्ली से चुनाव जीतने वाले हंसराज हंस फरीदकोट (सुरक्षित) सीट से चुनाव लड़ेंगे। हाल ही में भाजपा में शामिल रवनीत सिंह बिट्टू लुधियाना से, परनीत कौर पटियाला से और सुशील कुमार रिंकू जालंधर (सुरक्षित) से चुनाव लड़ेंगे। पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह के पोते बिट्टू और पंजाब के पूर्व सीएम अमरिंदर सिंह की पत्नी परनीत कौर दोनों भाजपा में शामिल होने से पहले कांग्रेस में थे, जबकि रिंकू आम आदमी पार्टी में थे।

भाजपा ने शनिवार को बंगाल के झारग्राम (सुरक्षित) से डा प्रणत टुडू और वीरभूम से देबाशीष धर आइपीएस, ओडिशा के जाजपुर (सुरक्षित) से डा. रबींद्र नारायण बेहरा, कंधमाल से सुकांत कुमार पाणिग्रही और कटक से भर्तृहरि महताब के नाम घोषित किये। भाजपा अब तक 411 सीटों पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है।