'अयोध्या राम मंदिर के बाद अगला नंबर मथुरा का...', राम लला के दर्शन के बाद CM मोहन यादव बड़ा बयान,,,।
Ayodhya Ram Mandir : मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव (CM Mohan Yadav) और उनकी मंत्रिपरिषद के सदस्य आज अयोध्या में राम लला के दर्शन करने पहुंचे हुए हैं।
राम लला के दर्शन करने के बाद सीएम मोहन यादव ने दिया बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के बाद अगला नंबर मथुरा का है।
अयोध्या पहुंचे मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा, 'भगवान राम लला के दर्शन कर ऐसा लग रहा है जैसे जीवन धन्य हो गया... मेरी यही कामना है कि भगवान राम और बाबा महाकाल सब पर कृपा करें।'