दिल्ली मेट्रो में अश्लील हुईं दो लड़कियां , रंग लगाने के बहाने करने लगीं OYO रूम वाली हरकतें,,,।
मेट्रो, दिल्ली वालों के लिए लाइफलाइन है। इसको इसलिए बनवाया गया था ताकि लोग कम समय में अपनी यात्रा को पूरी कर सके और कोई भी ट्रैफिक जाम की समस्या में ना फंसे। लेकिन अब ये बातें पुरानी हो गई है। अगर आप इंटरनेट पर एक्टिव रहते हैं तो यहां आए मेट्रो से जुड़े वीडियोज वायरल होते रहते हैं। जिन्हें देखने के बाद लोगों को कई बार हैरानी होती है। ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों लोगों के बीच चर्चा में है। जिसे देखने के बाद यकीनन आप हैरान रह जाएंगे।
मेट्रो को यात्रियों ने क्या ही बना दिया है? कभी मेट्रो में कोई नाचने लगता है, कोई अजीबोगरीब ड्रेस पहनकर चढ़ जाता है, कोई रोमांस करने लगता है… तो कोई मेट्रो कोच को अखाड़े में तब्दील कर देता है। हाल के दिनों में भी एक वीडियो सामने आया है। जिसमे लड़कियों को मेट्रो के अंदर अश्लील ढंग से होली खेलते हुए नजर आ रही है और अपना वीडियो शूट करवा रही है। अब वायरल हो रहे इस वीडियो ने लोगों के बीच बहस छेड़ दी है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि दो लड़कियां फर्श पर बैठी है और वहीं जमीन पर रंग फैला हुआ है। इसके बाद जैसे ही बैकग्राउड में अंग लगा दे रे…बजता है दोनों एक दूसरे को अभद्र ढंग से रंग लगाना शुरू कर देती है। ये सबकुछ इतना ज्यादा अश्लील था कि वहां बैठे लोग बड़ा ही असहज महसूस कर रहे थे।
इस वीडियो को @ThePlacardGuy नाम के अकाउंट द्वारा शेयर किया गया है। जिसे खबर लिखे जाने तक हजारों लोग देख चुके हैं। एक यूजर ने लिखा, ' किसी कानून की जरूरत नहीं है। प्रति 15 सेकेंड के लिए 1 लाख का चार्ज ही काफी होगा।' वहीं दूसरे ने लिखा, ' ऐसे लोगों को मेट्रो में बैन कर देना चाहिए।' इसके अलावा और भी कई लोगों ने इस पर कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दी है।
भड़के हुए हैं लोग
वीडियो पर लोग भड़क रहे हैं और कमेंट्स करते हुए कार्यवाही की मांग कर रहे हैँ। एक ने लिखा है, ''माहौल गर्म है।'' एक ने लिखा, ''भाग्यशाली हैं वो लोग इस वक्त मेट्रो में बैठे हैं।'' एक ने लिखा, ''प्रभु अब क्या क्या देखना पड़ेगा।'' एक ने लिखा, ''@OfficialDMRC @CISFHQrs रोक लो भाई रोक लो। नहीं तो वो दिन दूर नहीं जब रिल्स के नाम पर संभोग क्रीड़ा भी मेट्रो में सरेआम होगी।''
एक ने लिखा, ''घरवाले इनको मारते क्यों नहीं हैं।'' एक ने लिखा, ''इन दोनों को जेल भेजो।'' एक ने लिखा, ''ऐसा कभी कुछ नहीं देखा है।'' इस तरह से लगातार सोशल मीडिया पर लोग कमेंट्स कर रहे हैं।