PM मोदी से लगातार 2 बार हारने के बाद तीसरी बार भी कांग्रेस ने उतारा अजय राय को, जानें इन्हें कौन है? जो भाजपा के 3बार विधायक भी रहे,,,।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी से कांग्रेस ने अजय राय को प्रत्याशी बनाया है। आइए, जानते हैं कि अजय राय कौन हैं और उनका सियासी सफर अबतक कैसा रहा…
कौन हैं अजय राय? (Who Is Ajay Rai)
अजय राय (Ajay Rai) उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष हैं। वे अगस्त 2023 से इस पद पर हैं। उनसे पहले बृजलाल खाबरी कांग्रेस के अध्यक्ष थे। राय ने अपने राजनीतिक सफर की शुरुआत अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद एबीवीपी से की। वे 1996 से लेकर 2007 तक लगातार तीन बार कोलासला से विधायक रहे। जब उन्हें लोकसभा टिकट नहीं मिला तो उन्होंने पार्टी छोड़ दी।
पीएम मोदी से लगातार दो बार हारे अजय राय
अजय राय 5 बार विधायक रह चुके हैं। वे 2012 में कांग्रेस में शामिल हो गए। इसके बाद उन्हें विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने पिंडरा सीट से चुनावी मैदान में उतारा, जहां उन्होंने जीत दर्ज की। हालांकि, 2017 में उन्हें हार का सामना करना पड़ा। राय ने पीएम मोदी के खिलाफ 2014 और 2019 में भी चुनाव लड़ा था, लेकिन दोनों बार उन्हें करारी हार का सामना करना पड़ा।
अरविंद केजरीवाल-मुख्तार अंसारी को भी मिली थी हार
वाराणसी सीट से दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और माफिया मुख्तार अंसारी ने भी चुनाव लड़ा, लेकिन दोनों बार उसे हार का सामना पड़ा। कांग्रेस को आखिरी बार यहां 2004 में जीत मिली थी। तब से लगातार बीजेपी इस सीट पर काबिज है। इस बार पीएम मोदी जीत की हैट्रिक लगाने के लिए उतरे हैं।
वाराणसी में सातवें चरण में एक जून को वोट डाले जाएंगे। नतीज 4 जून को घोषित किए जाएंगे। नोटिफिकेशन 29 अप्रैल को जारी किया जाएगा। नामांकन करने की अंतिम तारीख 6 मई है। उम्मीदवार 9 मई तक नाम वापस ले सकते हैं।
लोकसभा चुनाव 2019 का परिणाम
लोकसभा चुनाव 2019 में पीएम मोदी को 6,74,664 (63.62 फीसदी) वोट मिले थे, जबकि सपा की शालिनी यादव को 1,95,159 (18.40 फीसदी) और कांग्रेस के अजय राय को 1,52,548 (14.38 फीसदी) वोट मिले थे। कुल 10,60, 829 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया था। यहां 2019 में कुल 57.13 फीसदी वोटिंग हुई थी।
लोकसभा चुनाव 2014 का परिणाम
लोकसभा चुनाव 2014 में पीएम मोदी को 5,81,022 (56.37 फीसदी) वोट मिले थे, जबकि अरविंद केजरीवाल को 2,09,238 (20.30 फीसदी) और कांग्रेस के अजय राय को 75,548 (7.34 फीसदी) वोट मिले थे। कुल 10,30, 819 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया था। यहां 2014 में कुल 58.35 फीसदी वोटिंग हुई थी।