Headlines
Loading...
भारत की महिला टीम ने रचा इतिहास... वनडे क्रिकेट में बने रिकॉर्ड 455 रन और तोड़ डालें सारे वर्ल्ड रिकॉर्ड...

भारत की महिला टीम ने रचा इतिहास... वनडे क्रिकेट में बने रिकॉर्ड 455 रन और तोड़ डालें सारे वर्ल्ड रिकॉर्ड...

India women's team: इन दिनों चारों ओर सिर्फ आईपीएल 2024 (IPL 2024) की चर्चा चल रही है। चूंकि इस सीजन बल्लेबाजों का बोलबोला देखने को मिल रहा है। इंडियन प्रीमियर लीग का 17वां सीजन एक ऐसे सीजन है, जहां गेंदबाजों के लिए हर एक मैच बुरे सपने की तरह गुजर रहा है। चूंकि बल्लेबाजों ने अपने बल्ले से रनों की बारिश कर आतंक मचा रखा है।

इस सीजन कई बार 250 से ऊपर के स्कोर देखने को मिल गए हैं, जोकि टी20 क्रिकेट में शायद ही कभी देखने को मिलता है। यही वजह है कि तमाम फैंस चौंके हुए हैं। लेकिन जब आप गलती से भारत की महिला टीम (India women's team) का वनडे में 455 रनों का रिकॉर्ड देखेंगे तो आपके पैरों तले जमीन खिसक जाएगी। आज के अपने इस आर्टिकल के जरिए हम भारतीय महिला टीम (India women's team) के इसी ऐतिहासिक मैच के बारे में बात करने जा रहे हैं।

India women's team ने रचा इतिहास

बता दें कि भारत की महिला टीम (India women's team) ने यह कारनामा साल 2022 में हुए महिला अंडर 19 वन डे ट्रॉफी (Womens Under 19 One Day Trophy) में किया था, जोकि आज तक एक रिकॉर्ड बना हुआ है। हालांकि उस दौरान यह कारनामा भारत की मैन महिला टीम ने नहीं बल्कि मुंबई की अंडर 19 महिला टीम ने किया था। उन्होंने यह कारनामा सिक्किम की अंडर 19 महिला टीम के खिलाफ किया था।

मालूम हो कि आज तक कभी भी भारत की सीनियर पुरुष टीम भी वनडे में 418/5 से ज्यादा का स्कोर खड़ा नहीं कर सकी है। यही वजह है कि इन खिलाड़ियों की काफी तारीफ की जाती है और उन्हें किसी राज्य से नहीं बल्कि भारत की महिला टीम के नाम से संबोधित किया जाता है।

मुंबई की अंडर 19 महिला टीम ने बनाए 455 रन

दरअसल, 14 दिसंबर 2022 को मुंबई और सिक्किम की अंडर 19 महिला टीम आमने सामने थीं और उस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई की महिला टीम ने 4 विकेट के नुकसान पर 455 रन बनाए थे। इस दौरान मुंबई की ओर से नंबर 4 पर खेलते हुए सानिका चालके ने दोहरा शतक जड़ा था। सानिका ने 117 गेंदों पर 170.94 की स्ट्राइक रेट से नाबाद 200 रन बनाए थे, जिसमें 24 चौके और 3 छक्के शामिल हैं। इनके अलावा शार्वी सेव ने भी 111 रनों की नाबाद पारी खेली थी। हालांकि सिर्फ बल्लेबाजों ने नहीं बल्कि मुंबई की गेंदबाजों ने भी अपना दम दिखाया था।

मुंबई की महिला गेंदबाजों ने दिखाया दम

456 रनों के ऐतिहासिक टारगेट का पीछे करने आई सिक्किम की टीम मुंबई के सामने थोड़ा भी नहीं टीक सकी और रन चेस के दौरान महज 49 रनों पर ही ऑल आउट हो गई थी। उस दौरान सिक्किम की ओर से लीज़ा ने सबसे अधिक 9 रन बनाए थे। वहीं मुंबई के लिए ज़ील डीमेलो ने सबसे अधिक 3 विकेट लिए थे। ऐसे में देखना होगा कि क्या कभी कोई अन्य टीम इस रिकॉर्ड को पार कर सकेगी या नहीं।