Headlines
Loading...
5 स्टार होटल में बड़े घर की 16 लड़कियां कर रही थी ऐसा काम, घरवालों के भी देखकर उड़ गए होश, रात 2 बजे पुलिस ने मारी रेड...

5 स्टार होटल में बड़े घर की 16 लड़कियां कर रही थी ऐसा काम, घरवालों के भी देखकर उड़ गए होश, रात 2 बजे पुलिस ने मारी रेड...

ब्यूरो, जयपुर। राजधानी जयपुर के सबसे पॉश इलाके यानी राजपार्क में स्थित एक पांच सितारा होटल में देर रात करीब दो बजे पुलिस ने रेड की है। इस रेड के दौरान पुलिस ने बड़े घरों की लड़कियां, लड़के और अन्य लोगों को पकड़ा है। उनको थाने लाकर उनके खिलाफ एक्शन लिया गया है। 

यह मामला आदर्श नगर थाना इलाके का है और ये एक्शन जयपुर पुलिस कमिश्नर बीजू जार्ज जोजफ के निर्देश पर लिए गया है। रामाड़ा होटल की इस रेड में कई केस दर्ज करने के बारे में जानकारी मिल रही है।

कमिश्नर का सख्त था आदेश

दरअसल कुछ दिन पहले जयपुर पुलिस कमिश्नर ने पूरे शहर के लिए आदेश निकाला था कि शराब की दुकानें और ठेके रात आठ बजे बंद हो जाने चाहिए। साथ ही बार, डिस्को और पब भी ग्यारह बजे तक बंद हो जाने चाहिएं। ऐसा नहीं करने वालों पर एक्शन लिया जाएगा। कुछ दिन तो शराब की दुकानें और ठेके समय पर बंद होते रहे, लेकिन उसके बाद ये आदेश हवा होने लगे।

15 थानों की पुलिस ने मारी रेड

इस बीच राजपार्क स्थित रामाड़ा होटल में बने पब और डिस्को के बारे में सूचना मिली कि रोज ही करीब दो से तीन बजे रात तक यहां पार्टियां होती है और लोकल पुलिस को इसकी जानकारी रहती है। ऐसे में कमिश्नर ने कल रात आदर्श नगर थाने के अलावा आसपास के 15 पुलिस थानों को वहां रेड करने के निर्देश दिए।

ऐसी हालत में मिले लड़के लड़कियां

पुलिस वाले देर रात दो बजे वहां पहुंचे तो लड़कियां और लड़के मदहोश हालात में मिले। उनको थाने ले जाने के लिए पुलिस ने बस का इंतजाम किया। सोलह लड़कियों के माता पिता को फोन कर थाने पर बुलाया। उसके बाद उनका चालान कर परिवार के हवाले किया। 

लड़कों सहित पब डिस्को संचालकों पर भी केस दर्ज

वहीं लड़कों के परिवार वालों को बुलाया और लड़कों को शांति भंग समेत अन्य धाराओं में बंद कर दिया गया। आज शाम तक सभी को छोड़ा जाएगा। इस बीच होटल संचालक और डिस्को, पब संचालक के खिलाफ भी केस दर्ज करने की जानकारी मिल रही है।