Headlines
Loading...
बाबा भोलेनाथ की नगरी में आसमान से बरस रहा है आग के शोले, 8 साल का टूटा रिकॉर्ड जाने कब गर्मी से मिलेगी राहत...

बाबा भोलेनाथ की नगरी में आसमान से बरस रहा है आग के शोले, 8 साल का टूटा रिकॉर्ड जाने कब गर्मी से मिलेगी राहत...

आठ साल बाद 19 मई के दिन का तापमान सर्वाधिक रहा और इस सीजन का रविवार सबसे गर्म दिन रहा। अधिकतम तापमान के 44.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान के 29.5 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। दिन में 30 से 40 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से गर्म हवाएं भी चलतीं रहीं। पिछले एक सप्ताह से सूरज की तल्खी बढ़ गई है। धूप होने के साथ ही दिन में गर्म हवाएं भी चलतीं रहीं। 

शहर में दोपहर में सड़कों पर आवाजाही बहुत कम हो गई है। दिन में हीट वेव चलने की वजह से ही रात में भी मौसम गर्म रहा। तापमान में पिछले आठ दिन दिन में 5.4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई है। 12 मई को अधिकतम तापमान 39.4 डिग्री सेल्सियस रहा जो कि 19 मई को बढ़कर 44.4 तक पहुंच गया। यह औसत से 3.6 अधिक रहा।

45 के पार पहुंचेगा पारा, राहत के आसार नहीं

बीएचयू के मौसम वैज्ञानिक प्रो. मनोज श्रीवास्तव का कहना है कि तीखी धूप और गर्म हवाओं से फिलहाल किसी तरह के राहत के आसार नहीं दिख रहे हैं। राजस्थान से आने वाली हवाओं से मौसम बदल गया है। हीट वेव का असर अभी दो-तीन दिन और रहेगा। इस वजह से अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंचने की संभावना है। बहुत जरूरी न हो तो दोपहर में घर से बाहर निकलने से बचना चाहिए।

पिछले आठ साल में 19 मई का तापमान

साल अधिकतम न्यूनतम
2024 44.4 29.5
2023 41.4 26.2
2022 44.0 30.1
2021 30.6 24.4
2020 40.6 25.0
2019 41.0 24.5
2018 41.1 28.1
2017 43.3 26.3
तापमान डिग्री सेल्सियस में