ढाई हजार किलोमीटर दूर बैठी महिला अनजान से करती थी सेक्स चैट, पूरी जमा पूंजी लगाकर मिलने पहुंची लड़के से, असलियत देख हुई...
ऑनलाइन मोबाइल सेक्स चैट :: डेटिंग ऐप पर किसी अनजान पर भरोसा करना हमेशा जोखिमभरा होता है। इसकी शिकार अमेरिका के इंडियाना में रहने वाली 23 साल की लड़की हुई। सप्ताह भर में वो एक अनजान के प्यार में इस कदर पागल हो गई कि उससे मिलने के लिए अपनी पूरी जमापूंजी लगा दी और 2500 किलोमीटर का सफर तय करके पहुंची। हालांकि जैसे ही वह एयरपोर्ट पहुंची, उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। उस कथित प्रेमी ने अपना फोन बंद कर दिया और लड़की को ब्लॉक लिस्ट में डाल दिया। लड़की का कहना है कि फोन पर वो सेक्सटिंग (सेक्स चैट) भी करते थे। लड़की कई दिनों तक भटकती रही। उसके पास वापस जाने के भी पैसे नहीं बचे थे।
द मिरर की रिपोर्ट के मुताबिक, इंडियाना की जैस्मीन ट्रिग्स किसी डेटिंग ऐप पर जमाल नामक एक व्यक्ति के प्यार में पड़ गई। लड़की के मुताबिक, जमाल टेक्सास में रहता था और उसने उसे डेट के लिए अपने घर आमंत्रित किया। उसने जैस्मीन को बताया था कि वह कोई बिजनेसमैन है और उसके प्यार में पड़ गया है। लड़की बेकिंग व्यवसाय से जुड़ी थी। 23 वर्षीय जैस्मीन ने जहाज के टिकट पर 380 डॉलर (करीब 31 हजार रुपए) खर्च किए और अपने ऑनलाइन प्रेमी को देखने के लिए 1,500 मील (करीब 2500 किलोमीटर) की दूरी तय की, लेकिन जब वो एयरपोर्ट पहुंची तो उसके साथ ऐसी घटना घटी, जिसने उसके होश उड़ा दिए।
लड़की ने बताया- हम घंटों सेक्सटिंग करते थे
जैस्मीन हवाई अड्डे पर पहुंची तो उसे पता चला कि वह लड़का उसे रिसीव करने नहीं आया है। उसने फोन करने की कोशिश की। उसका फोन बंद आ रहा था। डेटिंग ऐप पर भी उसने लड़की को ब्लॉक कर दिया था। वह बुरी तरह घबरा गई। लड़की का कहना है कि वे दोनों घंटों बात किया करते थे। लड़का उसके साथ सेक्सटिंग भी करता था। अब उसे धोखा मिल गया है। वह टेक्सास में फंस गई है।
लड़की ने अपने साथ हुई घटना को सोशल मीडिया ट्विटर पर शेयर किया है। वह बताती है कि किसी भी अनजान पर भरोसा नहीं करना चाहिए। उस लड़के के कारण वह कई दिनों तक टेक्सास में फंसी रही। लड़के ने उससे वादा किया था कि वह वापसी के लिए उसका किराया देगा, लेकिन, अब उसका नंबर ही बंद आ रहा है। गनीमत रही कि उसके पहचान का कोई दोस्त टेक्सास में मिल गया। जिसके घर उसने कुछ दिन बिताए और किसी तरह वापस अपने घर आई।
जैस्मीन ने बताया कि हम दोनों एक-दूसरे के बेहद करीब आ गए थे। वो बार-बार मुझे अपने पास आने के लिए कहता था कि अब वह उससे एक पल भी दूर नहीं रह सकता। पांच घंटे की हवाई यात्रा करके जब वो उसके पास पहुंची तो उसने उसे ब्लॉक कर दिया। हालांकि जब लड़की ने उस लड़के की करतूत सोशल मीडिया पर रखी तो उस लड़के ने ऐप पर आकर उससे कहा कि वह उसे जानता तक नहीं है।