Headlines
Loading...
जौनपुर :: आज सुबह मिनी बस पलटने से दर्शन कर लौट रहे नौ श्रद्धालु हुए घायल,काशीविश्वनाथ से दर्शन कर लौट रहे थे...

जौनपुर :: आज सुबह मिनी बस पलटने से दर्शन कर लौट रहे नौ श्रद्धालु हुए घायल,काशीविश्वनाथ से दर्शन कर लौट रहे थे...

जौनपुर, ब्यूरो। जौनपुर जिले में ढकवा के नगर पावर हाउस के पास वाराणसी-लखनऊ मार्ग पर श्रद्धालुओ से भरी मिनी बस पलट गई। श्रद्धालु काशी विश्वनाथ से दर्शन करके लौट रहे थे। बस में कुल 17 श्रद्धालु सवार थे। नौ लोगों घायल हुए हैं। जिसमें चार की हालत गंभीर बताई जा रही है। 

नासिक महाराष्ट्र के रहने वाले श्रद्धालु काशी विश्वनाथ का दर्शन करके लौट रहे थे। उनकी मिनी बस ढकवा नगर पंचायत के पावर हाउस के पास पहुंची थी कि वाहन असंतुलित होकर पलट गया। इससे श्रद्धालुओं में चीख पुकार मच गई। लोगों ने वाहन में फंसे लोगों को बाहर निकाला। 

सूचना पाकर पुलिस भी पहुंच गई। घायलों का स्थानीय चिकित्सालय में उपचार कराया गया। घटना सुबह छह बजे हुई। प्राथमिक उपचार के बाद श्रद्धालुओं को जौनपुर भेज दिया गया।