Headlines
Loading...
कितनी संपत्ति के मालिक हैं केएल शर्मा? अमेठी में स्मृति ईरानी को देंगे टक्कर, गांधी परिवार से क्या है इनका रिश्ता? जानें...

कितनी संपत्ति के मालिक हैं केएल शर्मा? अमेठी में स्मृति ईरानी को देंगे टक्कर, गांधी परिवार से क्या है इनका रिश्ता? जानें...

लखनऊ, ब्यूरो। कांग्रेस पार्टी ने आखिरकार अमेठी और रायबरेली से उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया है। पार्टी ने अमेठी से किशोरी लाल शर्मा और रायबरेली से राहुल गांधी को चुनावी मैदान में उतारा है। हालांकि पहले कयास लगाए जा रहे थे कि शायद रायबरेली से प्रियंका गांधी और अमेठी से राहुल गांधी को टिकट मिल सकता है। लेकिन पार्टी ने सभी को चौंकाते हुए राहुल गांधी को रायबरेली से तो किशोरी लाल शर्मा को अमेठी से टिकट दिया है।

लिहाजा अमेठी से इस बार गांधी परिवार का कोई भी सदस्य मैदान में नहीं है। अमेठी से मौजूदा भाजपा सांसद स्मृति ईरानी मैदान में हैं। अमेठी में स्मृति ईरानी को गांधी परिवार के करीबी किशोरी लाल शर्मा टक्कर देंगे।

किशोरी लाल शर्मा का ना सिर्फ गांधी परिवार के करीबी हैं बल्कि वह अमेठी और रायबरेली दोनों से उनका करीबी रिश्ता है। लंबे समय से रायबरेली में किशोरी लाल सोनिया गांधी के प्रतिनिधि के तौर पर कामकाज देख रहे हैं।

किशोरी लाल शर्मा मूल रूप से पंजाब के लुधियाना के रहने वाले हैं। किशोरी लाल पहली बार राजीव गांधी के साथ 1983 में रायबरेली और अमेठी पहुंचे थे। राजीव गांधी की हत्या के बाद किशोरी लाल शर्मा के गांधी परिवार से रिश्ते काफी गहरे हो गए थे।

1991 में जब राजीव गांधी की हत्या हुई तो उसके बाद किशोरी लाल कभी शीला कौल तो कभी सतीश शर्मा के कार्य को देखने के लिए रायबरेली और अमेठी जाते थे।

जब सोनिया गांधी ने पहली बार सक्रिय राजनीति में कदम रखा और अमेठी से चुनावी मैदान में उतरीं तो केएल शर्मा उनके साथ अमेठी पहुंचे थे।

जब राहुल गांधी के लिए सोनिया गांधी ने अमेठी की सीट को छोड़ा और खुद रायबरेली आ गईं तो केएल शर्मा ने रायबरेली और अमेठी दोनों ही सीटों की जिम्मेदारी को संभालना शुरू कर दिया।

केएल शर्मा रायबरेली और अमेठी दोनों सीटों का कामकाज लंबे समय से देख रहे हैं। केएल शर्मा ने कांग्रेस में कई बड़ी जिम्मेदारियों को संभाला है। उन्हें बिहार में भी कांग्रेस का प्रभारी बनाया जा चुका है। इसके साथ ही वह पंजाब कमेटी के भी सदस्य रह चुके हैं।