राजनाथ सिंह ने लखनऊ तो रणदीप हुड्डा-सुनील शेट्टी, अक्षय कुमार ने मुंबई में डाला वोट,अब तक बंगाल में हुआ सबसे ज्यादा मतदान...
रणदीप हुड्डा और सुनील शेट्टी ने मुंबई में वोट डाला।
अभिनेता और निर्माता रघु-राम ने मुंबई के एक मतदान केंद्र में मतदान किया।
बैरकपुर लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार अर्जुन सिंह ने कहा, 'महिला वोटर को रोका जा रहा है।
रणदीप हुड्डा और सुनील शेट्टी ने मुंबई में वोट डाला।
अभिनेता और निर्माता रघु-राम ने मुंबई के एक मतदान केंद्र में मतदान किया।
बैरकपुर लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार अर्जुन सिंह ने कहा, 'महिला वोटर को रोका जा रहा है। पुलिस कोई काम नहीं कर रही है। बोनी नामक यह व्यक्ति है जो लोगों को डरा रहा है और घर से बाहर नहीं निकलने दे रहा। लोगों को मतदान करने से रोका जा रहा है। मैंने राज्य चुनाव आयोग में इसे लेकर शिकायत की है।'
उत्तर प्रदेश के DGP प्रशांत कुमार ने कहा, 'मैं सभी से अपील करूंगा कि वो अपना वोट दें और अधिक से अधिक वोट देकर अपने जनप्रतिनिधियों का चुनाव करें। पूरे प्रदेश में शांतिपूर्ण मतदान चल रहा है।'
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने ठाणे के एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला।
अभिनेता आमिर खान की बेटी इरा खान और बेटे जुनैद खान ने मुंबई के एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह अपना वोट डालने के लिए लखनऊ के एक मतदान केंद्र के लिए रवाना हुए।
नौ बजे तक कुल 10.28 प्रतिशत मत पड़े
राज्य 9 बजे तक मतदान %
बिहार 8.86
जम्मू-कश्मीर 7.63
लद्दाख 10.51
झारखंड 11.68
महाराष्ट्र 6.33
ओडिशा 6.87
उत्तर प्रदेश 12.89
पश्चिम बंगाल 15.35
केंद्रीय मंत्री और मुंबई उत्तर लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार पीयूष गोयल ने कहा, 'आज लोकतंत्र का उत्सव मुंबई और अन्य प्रदेशों में मनाया जा रहा है। हम सब मिलकर इस उत्सव को सफल बनाए। आज सुबह से ही मैं उत्तर मुंबई में देख रहा हूं कि 7 बजे ही सभी जगह लंबी लाइनें हैं। मेरा मानना है कि पिछले बार से इस बार अधिक वोटिंग होगी और जनता देश के उज्जवल भविष्य के लिए अपना निर्णय लेगी।'
आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास ने अपने परिवार संग वोट डाला।
अभिनेता अक्षय कुमार ने मुंबई के एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला।
अभिनेता राजकुमार राव ने मुंबई के एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला।
मुंबई भाजपा अध्यक्ष आशीष शेलार ने मतदान किया। वहीं, केंद्रीय मंत्री और मुंबई उत्तर लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार पीयूष गोयल ने अपना वोट डाला।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ओडिशा के पुरी में रोड शो किया। पुरी लोकसभा सीट से पार्टी के उम्मीदवार संबित पात्रा उनके साथ हैं।
लोकसभा चुनाव 2024 के पांचवें चरण के लिए उद्योगपति अनिल अंबानी ने मुंबई के एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला।
बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में एक मतदान केंद्र पर वोटिंग शुरू होने से पहले ही बड़ी संख्या में महिला मतदाताओं को लाइन में देखा गया। मुंबई के एक पोलिंग बूथ पर उद्योगपति अनिल अंबानी को कतार में देखा गया।
लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण में उत्तर प्रदेश समेत आठ राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों की 49 सीटों पर सोमवार को मतदान हो रहा है। इस चरण में केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह, स्मृति ईरानी, पीयूष गोयल, कांग्रेस नेता राहुल गांधी समेत कुल 695 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला 8.95 करोड़ मतदाता करेंगे।
यूपी की 14, बिहार की 5, झारखंड की 3, महाराष्ट्र की 13, ओडिशा की 5, बंगाल की 7 व केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर व लद्दाख की 1-1 सीट पर मतदान सुबह 7 से शाम 6 बजे तक कराया जाएगा।
उत्तर प्रदेश में इन सीटों पर वोटिंग: लखनऊ, अमेठी, रायबरेली, मोहनलालगंज, फैजाबाद, कैसरगंज, गोंडा, बाराबंकी, जालौन, झांसी, हमीरपुर, बांदा, फतेहपुर और कौशांबी। इन सीटों पर 144 प्रत्याशी मैदान में हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मतदाताओं से बड़ी संख्या में मतदान की अपील की।