Headlines
Loading...
प्रधानमंत्री मोदी 3/0 सरकार कैबिनेट में बीजेपी का गजब का गणित, 18% का जुगाड़ देख NDA के सभी सदस्य हुए हैरान...

प्रधानमंत्री मोदी 3/0 सरकार कैबिनेट में बीजेपी का गजब का गणित, 18% का जुगाड़ देख NDA के सभी सदस्य हुए हैरान...

नई दिल्‍ली, ब्यूरो। नरेन्‍द्र मोदी आज कैबिनेट के साथ प्रधानमंत्री पद की शपथ ले रहे हैं, जिसमें 68 मंत्रियों को शपथ दिलाई जाएगी। इस शपथ ग्रहण में बीजेपी ने कैबिनेट में 18 फीसदी का ऐसा गणित बैठाया है, जिससे एडीए का हर सहयोगी हैरान हो रहा है। आप भी यह गणित जानकार हैरान रह जाएंगे।

एनडीए गठबंधन की सरकार ने कुल 68 मंत्री शपथ ले रहे हैं। इनमें से 12 मंत्री सहयोगी दलों के हैं और 56 भाजपा के हैं। 12 मंत्रियों का आंकड़ा 18 फीसदी का है। यानी मंत्रिमंडल में 18 फीसदी सहयोगी दलों की भागीदारी है।

इसी तरह एनडीए की कुल संख्‍या 293 है। इसमें 53 सांसद सहयोगी दलों के हैं। एनडीए के कुल सांसदों की संख्‍या में 18 फीसदी यानी 53 ही है। यानी गठबंधन में जितनी भागीदारी उतनी ही मंत्रिमंडल में हिस्‍सेदारी दी गयी है। भाजपा का मंत्रिमंडल में यह आंकड़ा देखकर गठबंधन में शामिल सभी सहयोगी दल भी हैरान रह गए हैं। मंत्रिमंडल में हिस्‍सेदारी एक फीसदी न तो कम दी गयी है और न ही ज्‍यादा दी गयी है।