Headlines
Loading...
अयोध्या में राम मंदिर के दूसरे तल पर हो रहा राम दरबार का निर्माण, संगमरमर की होंगी मूर्तियां...

अयोध्या में राम मंदिर के दूसरे तल पर हो रहा राम दरबार का निर्माण, संगमरमर की होंगी मूर्तियां...

अयोध्या, ब्यूरो। राम मंदिर निर्माण समिति की बैठक में शामिल होने के लिए चेयरमैन नृपेंद्र मिश्र अयोध्या पहुंचे हैं। उन्होंने बताया कि राम मंदिर के दूसरे तल पर बनने वाले राम दरबार की मूर्ति संगमरमर की होगी। 

मंदिर परिसर में बन रहे सप्त मंदिर का निर्माण अक्तूबर में पूरा हो जाएगा। शेषावतार मंदिर की आधारशिला बदली जाएगी। 25 वर्ष पुरानी आधारशिला को हटाकर नई आधारशिला रखी जाएगी। 

राम मंदिर परिसर में ऑडिटोरियम के निर्माण के लिए जुलाई के प्रथम सप्ताह में फाउंडेशन का कार्य प्रारंभ कर दिया जाएगा। ऑडिटोरियम का कार्य 12 महीने में पूर्ण कर लिया जाएगा। राम मंदिर परिसर में ही म्यूजियम बनेगा।

म्यूजियम में रामायण कालीन वस्तुएं रखी जाएंगी। खुदाई में मिली वस्तुएं भी यहां पर रखी जाएंगी। 500 वर्षों का ही नहीं, 500 वर्षों से अधिक राम मंदिर के इतिहास को बड़े सुंदर तरीके से प्रदर्शित किया जाएगा।