Headlines
Loading...
EXIT POLL LIVE:: इंडी गठबंधन का कमबैक नामुमकिन, राहुल, अखिलेश, तेजस्वी हुए पीएम मोदी की गारंटी के आगे टांय-टांय फिस्स...

EXIT POLL LIVE:: इंडी गठबंधन का कमबैक नामुमकिन, राहुल, अखिलेश, तेजस्वी हुए पीएम मोदी की गारंटी के आगे टांय-टांय फिस्स...

BJP-Congress Seats in Exit Poll Result 2024: लोकसभा चुनाव 2024 की अंतिम चरण की वोटिंग आज शाम को 6 बजे खत्म हो गई। इसके साथ ही 6.30 बजे से सभी न्यूज चैनल अपने-अपने एग्जिट का प्रसारण करने लगे। न्यूज18 इंडिया के पोल हब सर्वे में देश के 21 प्रमुख राज्यों को शामिल किया गया। जो देश के सभी लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रों का 95 फीसदी हिस्सा हैं। इन 21 राज्यों की सभी लोकसभा सीटों यानी कुल 518 लोकसभा सीटों को सर्वे में शामिल किया गया है। इस एग्जिट पोल में एक बार फिर से बीजेपी एक बड़े बहुमत के साथ सत्ता में वापसी करती दिख रही है।

हर लोकसभा सीट में 180 इंटरव्यू आयोजित किए गए। ये इंटरव्यू उन लोगों के साथ किए गए, जिन्होंने चुनाव में अपना वोट डाला है। 21 राज्यों में कुल 93,240 लोगों के सैंपल साइज की योजना बनाई गई थी। असली सैंपल साइज 95,000 से अधिक था।

LIVE UPDATES:

- तमिलनाडु-पुडुचेरी में 40 लोकसभा सीटें हैं. जिनमें News18 इंडिया ने BJP को 1 से 3 सीटें मिलने की उम्मीद जताई है। वहीं कांग्रेस को 8-11 सीटें मिलने की उम्मीद है। वहीं जबकि वहां 'इंडिया' गठबंधन की सहयोगी पार्टियों को 36-39 सीटें मिलने की उम्मीद है। अन्य को दो सीटें मिलने की उम्मीद है। यहां पर बीजेपी और एनडीए को 15 से 17 फीसदी वोट मिलने की उम्मीद है। वहीं कांग्रेस को 13 फीसदी और इंडिया को 49 फीसदी वोट मिलने का अनुमान है।

- र‍िपब्‍ल‍िक टीवी ने एनडीए को पूरे देश में 359 सीटें मिलने का अनुमान जताया है। वहीं इंड‍िया गठबंधन को 154 सीटें और अन्‍य दलों को 30 सीटें मिलने की उम्मीद जताई गई है।

- केरल-लक्षद्वीप की 21 लोकसभा सीटों में से News18 इंडिया ने बीजेपी को 1 से 3 सीटें मिलने की उम्मीद जताई है. जबकि केरल में कांग्रेस को 12-15 सीटें मिलने की उम्मीद है। वहीं इंडिया गठबंधन को 15-18 सीटें मिलने की उम्मीद है। अन्य दलों को 2 सीटें मिलने की उम्मीद है। केरल में बीजेपी-एनडीए को 14-16 फीसदी वोट और कांग्रेस को 38 फीसदी वोट मिलने की उम्मीद है, जबकि अन्य दलों को 39 फीसदी वोट मिलने का अनुमान है। इंडिया गठबंधन को 45 फीसदी वोट मिल सकते हैं।

- जन की बात के एग्जिट पोल के मुताबिक NDA को 377 सीटें और इंडिया को 151 सीटें मिलेंगी। जबकि अन्य दलों को 15 सीटें मिलेंगी।

- आज तक ने केरल में NDA को 2-3 सीटें दी हैं, जबकि UDF को 17-18 और LDF को 0-1 सीटें दी गई हैं। वहीं कर्नाटक में NDA को 23-25 और इंडिया गठबंधन को 3-5 सीटें मिलती दिख रही हैं। तमिलनाडु में NDA को 2-4, AIADMK को + 0-2 और इंडिया गठबंधन को 33-37 सीटें मिलने की उम्मीद है। India Today ने बिहार में NDA को 29-33 सीटें दी हैं, वहीं इंडिया गठबंधन को 7-10 सीटें और अन्य को 0-2 सीटें मिलने की उम्मीद हैं। जबकि छत्तीसगढ़ की 11 सीटों में से NDA को 10-11 और इंडिया गठबंधन को 0-1 सीट मिल सकती है। वहीं झारखंड में NDA को 8-10 सीटें और इंडिया गठबंधन को 4-6 सीटें मिली हैं।

- एबीपी सी वोटर के मुताबिक तमिलनाडु की 40 सीटों में से 'इंडिया' गठबंधन को 37-39 सीटें मिलने की उम्मीद है। एनडीए को 0-2 सीटें मिलने की उम्मीद है। एबीपी सी वोटर के मुताबिक आंध्र प्रदेश की 25 सीटों में से एनडीए को 21-25 सीटें मिलने की उम्मीद हैं। जबकि इंडिया गठबंधन को कोई सीट नहीं मिलती दिख रही है। वहीं वाईएसआरसीपी को 0-4 सीटें मिलती दिख रही हैं. जबकि तेलंगाना में 17 सीटों में से एनडीए को 7-9 और इंडिया गठबंधन को 7-9 सीटें मिलती दिख रही हैं। अन्य दलों को 0-1 सीटें मिलने की उम्मीद है।
 

- NDTV ने भी लोकसभा के चुनाव में NDA को 365 सीटें दी है। वहीं इंडिया गठबंधन को 142 और अन्य दलों को 36 सीटें मिलने का अनुमान है।

- महाराष्ट्र की 48 सीटों में से News18 के एग्जिट पोल के मुताबिक बीजेपी को 20-23, NDA को 32-35 और कांग्रेस को 6-9 सीटें मिलने की उम्मीद है। जबकि इंडिया को 15-18 सीटें मिलने की उम्मीद है। इसके साथ ही गुजरात की 26 में से 26 सीटें बीजेपी को मिलने की उम्मीद है। गोवा की 2 में से 1 सीट बीजेपी को और 1 सीट कांग्रेस को मिलने की उम्मीद है। राजस्थान की 25 सीटों में से बीजेपी को 18 से 23 और कांग्रेस को 2-7 सीट मिलने का अनुमान है। मध्य प्रदेश की 29 सीटों में से बीजेपी को 26-29 और कांग्रेस को 0-3 सीटें मिलने की उम्मीद हैं। छत्तीसगढ़ की 11 सीटों में से बीजेपी को 9-11 और कांग्रेस को 0-2 सीटें मिलने की उम्मीद है।

-आजतक ने गोवा की 2 सीटों में से एनडीए को 1 और इंडिया गठबंधन को 1 सीट मिलने का अनुमान जताया है। वहीं राजस्थान की 25 सीटों में बीजेपी को 16-19 सीट और कांग्रेस को भारत 5-7 और अन्य को 1-2 सीटें मिलने का अनुमान है। वहीं मध्य प्रदेश की 29 सीटों में से आजतक ने बीजेपी को 28-29 और कांग्रेस को भारत 0-1 सीटें मिलने का अनुमान जताया है। गुजरात की 26 सीटों में से बीजेपी को 25-26 सीटें और कांग्रेस को 0-1 सीट मिल सकती है। आज तक के मुताबिक छत्तीसगढ़ की 11 में से बीजेपी को 10-11 और कांग्रेस को 0-1 सीट मिल सकती है। वहीं झारखंड में 14 सीटों में से बीजेपी को 8-10 और कांग्रेस को 4-6 सीटें मिल सकती हैं।

- आजतक ने दिल्ली की 7 लोकसभा सीटों में से बीजेपी को 5-7 सीटें दी हैं, जबकि इंडिया गठबंधन को 0-2 सीटें मिलने की उम्मीद है। इसके साथ ही हरियाणा की 10 सीटों में से बीजेपी के 5-7 और कांग्रेस को 3-5 सीटें मिलने की उम्मीद है। वहीं पंजाब में 13 सीटों में से NDA को 2-4 सीट मिलने की उम्मीद है। वहीं कांग्रेस को 8-10 सीट मिलने की उम्मीद है। वहीं अन्य दलों को 0-1 सीट मिल सकती है। हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड की सभी 9 सीटें बीजेपी को मिलने की उम्मीद है। जबकि जम्मू कश्मीर और लद्दाख की 6 सीटों में से बीजेपी को 3 और इंडिया गठबंधन को 3 सीटें मिलने का अनुमान है।