Headlines
Loading...
IND vs AFG :: बुमराह,कुलदीप,जडेजा,पांड्या अर्शदीप ने दिलाई भारत को 47 रन से जीत, अफगान 20ओवर में 134रन, भारत 181/8...

IND vs AFG :: बुमराह,कुलदीप,जडेजा,पांड्या अर्शदीप ने दिलाई भारत को 47 रन से जीत, अफगान 20ओवर में 134रन, भारत 181/8...

IND vs AFG Live: टी20 वर्ल्ड कप 2024 के सुपर-8 में भारतीय टीम अपना पहला मैच अफगानिस्तान के खिलाफ खेलने जा रही है। बारबाडोस के ब्रिजटाउन में केन्सिंगटन ओवल स्टेडियम में भारतीय टीम ने 181/8 का स्कोर खड़ा किया और अफगानिस्तान बल्लेबाजी कर रही है।

IND: 181/8 (20)

AFG: 75/5 विकेट 12ओवर में 


10:23 PM: जसप्रीत बुमराह का घातक प्रहार। जजई को महज 2 रनों के निजी स्कोर पर जडेजा के हाथों कैच आउट कराया है। भारत को तीसरी सफलता मिली।

10:20 PM: अक्षर पटेल ने इब्राहिम जादरान को रोहित के हाथों आसान सा कैच कराकर आउट कर दिया है। जादरान 8 रन बनाकर लौटे। अफगानिस्तान को दूसरा झटका लगा।

10:13 PM: जसप्रीत बुमराह ने रहमानुल्लाह गुरबाज को कीपर पंत के हाथों कैच आउट कराकर चलता किया। गुरबाज 11 रन बनाकर लौटे।

9:50 PM: नवीन उल हक के आखिरी ओवर में अक्षर पटेल ने 2 चौके जड़कर महत्वपूर्ण रन जोड़े। आखिरी गेंद पर अक्षर पटेल रन आउट हो गए। इस बदौलत भारत ने 182 रनों का लक्ष्य अफगानिस्तान को दिया है।


9:42 PM: फारूकी ने रविंद्र जडेजा को चलता कर दिया है। जडेजा गुलबदीन नायब को आसान सा कैच देकर 7 रन बनाकर लौट गए।

9:39 PM: नवीन उल हक ने हार्दिक पंड्या को अजमतुल्लाह के हाथों बाउंड्री पर कैच आउट करा दिया है। पंड्या 32 रन बनाकर लौटे, भारत का छठा विकेट गिरा।

9:31 PM: सूर्यकुमार यादव अर्धशतक पूरा करने के बाद अगली की गेंद पर कैच आउट हो गए हैं। फारूकी ने नबी के हाथों उन्हें कैच आउट कराया।

9:30 PM: सूर्यकुमर ने फारूकी की गेंद पर चौका जड़ते हुए 27 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। इस बीच उन्होंने 5 चौके और 3 छक्के लगाए।

9:29 PM: सूर्यकुमार यादव ने फजलहक की गेंद पर लॉन्ग ऑन की ओर लंबा छक्का जड़ा है। इसी के साथ वह 49 रनों पर पहुंच गए हैं।

9:24 PM: हार्दिक पंड्या ने नूर अहमद की गेंद पर सीधी दिशा में लंबा छक्का लगाया है। पंड्या ने जोरदार तरीके से हाथ खोले।

9:18 PM: सूर्यकुमार यादव ने अजमतुल्लाह की गेंद पर शानदार छक्का जड़ दिया है। सूर्या अपने अर्धशतक के करीब पहुंच गए हैं।

9:11 PM: लड़खड़ाती भारतीय पारी को सूर्यकुमार यादव संभालते हुए नजर आ रहे हैं। सूर्या ने 16 गेंदों में 34 रन जड़ दिए हैं और क्रीज पर डटे हुए हैं।

8:57 PM: राशिद ने भारत को एक और झटका दिया। स्पिनर ने शिवम दुबे को एलबीडब्लू कर दिया है। दुबे 10 रन बनाकर लौटे। भारत का चौथा विकेट गिरा।

8:54 PM: सूर्यकुमार यादव और शिवम दुबे ने राशिद खान को निशाना बनाया है। दुबे के चौके के बाद सूर्या ने स्वीप खेलते हुए शानदार छक्का लगाया।

8:47 PM: शिवम दुबे ने कुछ हाथ खोले हैं। उन्होंने नूर अहमद की गेंद पर लॉन्ग ऑफ की ओर शानदार छक्का लगाया है।

8:42 PM: भारत को एक और बड़ा झटका लगा। विराट कोहली को राशिद खान ने बाउंड्री पर नबी के हाथों कैच करा दिया है। कोहली 24 गेंदों में 24 रन बनाकर लौटे।


8:36 PM: राशिद खान ने अपनी टीम को दूसरी सफलता दिलाई है। ऋषभ पंत को एलबीडब्लू कर चलता किया। पंत 11 गेंदों में 20 रन बनाकर लौटे और भारत का दूसरा विकेट गिरा।

8:28 PM: ऋषभ पंत ने मोर्चा संभाल लिया है और नबी की गेंदों पर लगातार छक्के जमाए हैं।

8:24 PM: विराट कोहली ने अपने हाथ खोले हैं। कोहली ने नवीन उल हक की गेंद पर मैदान पर सीधे छक्का लगाया है।

8:14 PM: भारतीय टीम को बड़ा झटका लगा। कप्तान रोहित शर्मा को फारूकी ने राशिद के हाथों कैच आउट कराकर चलता कर दिया है। रोहित महज 8 रन बनाकर लौटे।

8:00 PM: रोहित शर्मा और विराट कोहली भारतीय पारी को शुरूआत देने के लिए उतर गए हैं।

7:36 PM: दोनों टीमों की प्लेइंग11

भारतः रोहित शर्मा (कप्तान), विराट कोहली, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, शिवम दुबे, हार्दिक पंड्या, रवींद्र जड़ेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, जसप्रित बुमराह।

अफगानिस्तानः रहमानुल्लाह गुरबाज़ (विकेटकीपर), इब्राहिम जादरान, नजीबुल्लाह जादरान, हजरतुल्लाह जजई, गुलबदीन नायब, अजमतुल्लाह उमरजई, मोहम्मद नबी, राशिद खान (कप्तान), नूर अहमद, नवीन-उल-हक, फजलहक फारूकी

7:34 PM: भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया है।