Headlines
Loading...
Lok Sabha Election Result 2024 : भाजपा का दावा- तीसरी बार भी हमारी सरकार, कांग्रेस बोली- पीएम मोदी की होगी नैतिक हार

Lok Sabha Election Result 2024 : भाजपा का दावा- तीसरी बार भी हमारी सरकार, कांग्रेस बोली- पीएम मोदी की होगी नैतिक हार


 Lok Sabha Election Result 2024 : केद्रीय मंत्री और हमीरपुर लोकसभा सीट के भाजपा उम्मीदवार अनुराग ठाकुर ने एक बार फिर भाजपा की जीत की उम्मीद बताई है। उन्होंने कहा कि भाजपा की हिमाचल प्रदेश में चारों सीटों पर आगे चल रही है।


इस बार चारों लोकसभा सीटें भाजपा के पक्ष में दिख रही हैं। मुझे विश्वास है कि भाजपा नेतृत्व वाली एनडीए तीसरी बार भी सत्ता में आएगी। पीएम मोदी एक बार फिर देश को संभालेंगे।
कांग्रेस नेता हरीश रावत ने कहा कि एग्जिट पोल के बिल्कुल विपरीत नतीजे आ रहे हैं। उनका दावा है कि जहां-जहां एग्जिट पोल ने एनडीए को आगे दिखाया था, वहां भाजपा बहुत कम वोट से आगे है। लोगों ने उनकी अपेक्षाओं के विपरीत वोट दिए हैं।
उन्होंने कहा कि 400 पार का दावा, इस माहौल को देखते हुए सच साबित होता नजर नहीं आ रहा।
मध्यप्रदेश के भोपाल से नेता साध्वी प्रज्ञा सिंह ने कहा कि हम तीसरी बार भी सत्ता बना रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि रुझान हमारे पक्ष में है। तो नतीजे भी हमारे पक्ष में ही होंगे। उन्होंने कहा कि जनता ने भाजपा के पिछले 10 साल के शासन के आधार पर फिर से भाजपा को ही चुना है।
असम से कांग्रेस सांसद और जोरहाट लोकसभा सीट के उम्मीदवार गौरव गोगोई कहा कि जमीनी हकीकत एग्जिट पोल से विपरीत है। उन्होंने कहा कि राहुत गांधी ने कुछ समय पहले घोषित एग्जिट पोल को मोदी पोल बताया है। यह बात सच साबित हो रही है। एग्जिट पोल की जमीनी हकीकत दिख रही है। मतगणना चल रही है लेकिन अभी तक इस सीट पर गौरव गोगोई 44,837 वोटों से आगे चल रहे हैं।
रोहतक लोकसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार दीपेंदर सिंह कहते हैं कि शुरुआती रुझान हमारी उम्मीदों के अनुसार ही हैं। उन्होंने कहा कि अभी मतगणना चल रही है। हरियाणा के लोगों का बहुत धन्यवाद। उन्होंने कहा कि लोगों ने हमें अपना पूरा आशीर्वाद दिया है।

उन्होंने कहा कि बाकी मतगणना पूरा होने का इंतजार करते हैं। बता दें कि अब तक रोहतक में कांग्रेस उम्मीदवार 1,17,616 वोट से आगे चल रहे हैं। मतगणना अभी चल रही है। 
वहीं कांग्रेस के सचिव जयराम रमेश भाजपा के सभी दावों को खारिज कर रहे हैं। उनका कहना है कि देश का रुझान बता रहा है कि वर्तमान प्रधानमंत्री अब पूर्व प्रधानमंत्री बनने वाले हैं। यह उनकी नैतिक और राजनीतिक हार है। इंडिया गठबंधन इस बार जीतेगी। लोगों ने अपना मन बदला है।
छत्तीसगढ़ डिप्टी सीएम अरुण साओ ने मतगणना के दौरान कहा कि यह सब हालिया माहौल का है। पहले चरण की की मतगणना ही हुई है। अभी आगे मतगणना होने दीजिए, यह स्पष्ट हो जाएगा कि नरेंद्र मोदी ही तीसरी बार प्रधानमंत्री बनेंगे। विपक्ष की तैयारी फेल हो जाएगी। बीजेपी ही छत्तीसगढ़ की 11 की 11 सीट जीतेगी।

वहीं कोरबा लोकसभा सीट की भाजपा उम्मीदवार सरोज पांडेय कहती हैं कि मुझे पता है कि नरेंद्र मोदी एक बार फिर प्रधानमंत्री बनेंगे। इस देश के लोग उन्हें समर्थन कर रहे हैं। इस देश में एक बार फिर भाजपा की सरकार बनने वाली है।

मथुरा से भाजपा उम्मीदवार हेमा मालिनी का कहना है कि वो बहुत उत्साहित हैं, पूरा भरोसा है कि इस बार फिर हम ही सत्ता बनाएंगे। मैं भी मथुरा में आगे चल रही हूं। 
देश में लोकसभा चुनाव की मतगणना शुरू हो चुकी है। जहां एक ओर भाजपा नेतृत्व वाली एनडीए एक बार फिर सत्ता में आने की तैयारी में है। वहीं दूसरी ओर विपक्ष एकजुट होकर भाजपा को गिराने में लगा हुआ है। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि इस बार पीएम मोदी पूर्व पीएम हो जाएंगे। वहीं भाजपा के नेताओं का कहना है कि तीसरी बार सत्ता में भाजपा ही आएगी। पीएम मोदी ही इस बार फिर से पीएम बनेंगे।

यही नहीं अलग-अलग स्थानों से उम्मीदवार और नेता अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। बता दें कि विपक्ष ने भी इस बार पूरा जोर लगाकर चुनाव लड़ा है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी हों या सपा नेता अखिलेश यादव, या फिर तेजस्वी यादव, टीएमसी की ममता बनर्जी या आम आदमी पार्टी की अरविंद केजरीवाल। सबसे पूरा जोर लगाकर भाजपा की लहर का सामना किया। वहीं भाजपा नेता भी अपनी जीत सुनिश्चित करने के लिए हर संभव प्रयास करते रहे हैं।