Headlines
Loading...
MP में फिर श्रद्धा मर्डर जैसी घटना !! नदीमउद्दीन ने पत्नी के14 टुकड़े कर फेंके, हत्याकांड जानकर पुलिस भी हैरान ...

MP में फिर श्रद्धा मर्डर जैसी घटना !! नदीमउद्दीन ने पत्नी के14 टुकड़े कर फेंके, हत्याकांड जानकर पुलिस भी हैरान ...

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से एक रूह कंपा देने वाली घटना सामने आई है। एक युवक ने अपनी पत्नी का क़त्ल कर उसके शव के 14 टुकड़े करके अलग-अलग जगह फेंक दिए। कुछ टुकड़ों को उसने जला दिया तो कुछ को दफना दिया। लड़की के गायब होने के पश्चात् उसकी बहन ने उसकी गुमशुदगी निशातपुरा थाने में दर्ज की गई। गुमशदगी दर्ज होने के पश्चात् से आरोपी पति गायब हो गया था। उसके बाद से हो वह पुलिस के संदेह के घेरे में आ गया। पुलिस ने उसे पकड़ कर उससे कड़ाई से पूछताछ की गई है तो उसने अपराध स्वीकार कर लिया। उसके निशानदेही पर लड़की के शव को बरामद कर लिया है।

राजधानी भोपाल के ग्रामीण क्षेत्र की SDOP मंजू चौहान ने बताया कि ''थाना क्षेत्र में अपनी बहन के घर रह रही सानिया खान की गुमशुदगी 21 मई को दर्ज कराई गई थी। गुमशदगी दर्ज होने के पश्चात् से ही उसका पति नदीमउद्दीन उर्फ मुन्ना गायब था। नदीम के गायब होने के पश्चात् पुलिस को उस पर शक हो गया था। जब पुलिस ने उसको हिरासत में लेकर पूछताछ की तो शुरुआत में उसने पुलिस को गुमराह किया, पर जब पुलिस ने सख्ती दिखाई तो आरोपी टूट गया गया। उसने बीते शनिवार यानि 25 मई को पत्नी सानिया खान की हत्या करना कबूल लिया। साथ ही शव के 14 टुकड़े करके शव को जलाकर फेंकने की बात भी स्वीकार की। पुलिस ने इटखेड़ी थाना इलाके से सानिया के शव को बरामद कर लिया है।''

वही इस पूरे मामले में आरभिंक पूछताछ ने सामने आया है कि सानिया नानी के घर परेवाखेड़ा में रहती थी। सानिया की शादी वहां रहने वाले नदीम से वर्ष 2020 में हुई थी। नदीम ऑटो चलाने का काम करता है तथा शादी के समय दहेज में आवश्यकता के तमाम सामान दिए थे। इसके बाद भी नदीम ने शादी के 5 दिन पश्चात् से ही मोटरसाइकिल की मांग करना शुरू कर दिया। वह आए दिन उसे घर से निकाल दिया करता था। नदीम पहले भी चरित्र संदेह के चलते कई बार सानिया के साथ मारपीट कर चुका है। तत्पश्चात, नदीम ने सानिया को मिलने के लिए बुलाया तथा इस पूरी घटना को अंजाम दिया था। 

राजधानी भोपाल के ग्रामीण क्षेत्र की SDOP मंजू चौहान ने बताया की ''चरित्र संदेह के चलते महिला का उसके पति ने क़त्ल कर दिया। फिर शव को ऑटो में ले जाकर जला दिया। जबकि कुछ बॉडी पार्ट्स को उसने दफनाने का प्रयास किया। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने खंती से महिला की खोपड़ी, पैर और पसली के 14 छोटे-छोटे टुकड़े बरामद किए हैं।'' पति की ऐसी क्रूरता देखकर पुलिस सहित गांव के लोग हैरान हैं।