Headlines
Loading...
T20 World Cup 2024: विश्वकप जीत के बाद इमोशनल हुए रोहित शर्मा, ऋतिका ने यूं लगाया रोहित को गले...

T20 World Cup 2024: विश्वकप जीत के बाद इमोशनल हुए रोहित शर्मा, ऋतिका ने यूं लगाया रोहित को गले...

नई दिल्ली, ब्यूरो। टीम इंडिया ने साउथ अफ्रीका को हराकर टी20 विश्व कप 2024 (T20 World cup 2024) का खिताब जीत लिया है। रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम इंडिया 13 साल बाद विश्व कप जीतने में कामयाब रही। जीत के बाद रोहित शर्मा काफी इमोशनल दिखाई दिए। उनके आंखों से आंसू भी छलकते दिखे। रोहित शर्मा की खुशी का ठिकाना नहीं था। इस दौरान ऋतिका सजदेह भी उनके साथ नजर आई। ऋतिका ने उन्हें गले लगाया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

वीडियो में रोहित शर्मा और उनकी पत्नी ऋतिका सजदेह एक दूसरे से गले मिलते हुए दिखाई दे रहे हैं। दोनों काफी खुश नजर आ रहे हैं। भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा के लिए ये सबसे बड़ी जीत है। कप्तानी करते हुए उन्होंने पहली वर्ल्ड कप ट्रॉफी अपने नाम की। रोहित की कप्तानी में पिछले साल 2023 में टीम इंडिया को ऑस्ट्रेलिया से हार का सामना करना पड़ा था।

हमारी जीत कड़ी मेहनत का नतीजा है: रोहित

रोहित शर्मा ने जीत के बाद कहा," तीन या चार साल में हम जिस दौर से गुजरे हैं, उसे समेटना बहुत मुश्किल है। पर्दे के पीछे बहुत कुछ रहा है। इसलिए इस खेल को जीतना सिर्फ हमने आज जो किया उसके बारे में नहीं है, यह उन पिछले वर्षों के बारे में भी है, यह सब कड़ी मेहनत का नतीजा है।"
टी20 से लिया संन्यास

भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले विराट कोहली ने मैच खत्म होने के बाद टी20 इंटरनेशनल से अपने संन्यास की घोषणा कर दी. कुछ देर बाद ही कप्तान रोहित शर्मा ने भी इस फॉर्मेट को अलविदा कह दिया. हालांकि, फैंस को निराश होने की जरूर नहीं है. विराट कोहली और रोहित शर्मा आईपीएल में खेलते नजर आएंगे।