Headlines
Loading...
होटल में पुलिस को देख भागने लगीं 9 लड़कियां, रांची में सेक्स रैकेट का हुआ भंडाफोड़.. मैनेजर सहित 11 हुए गिरफ्तार...

होटल में पुलिस को देख भागने लगीं 9 लड़कियां, रांची में सेक्स रैकेट का हुआ भंडाफोड़.. मैनेजर सहित 11 हुए गिरफ्तार...

झारखंड की रांची पुलिस ने रविवार को एक बड़े सेक्स रैकेट का खुलासा किया। पुलिस की टीम ने चुटिया के स्टेशन रोड स्थित होटल रॉयल रेजिडेंसी में छापेमारी कर नौ लड़कियां समेत 11 लोगों को पकड़ा है। इसमें होटल मालिक प्रिंस सिंह और उसका मैनेजर मिथुन गोराईं शामिल है। पकड़ी गईं सभी लड़कियां पश्चिम बंगाल की हैं।

होटल मालिक बंगाल से लाता था लड़कियां

बताया जा रहा है कि होटल मालिक पश्चिम बंगाल से लड़कियों को लाकर होटल में देह व्यापार करा रहा था। एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा को गुप्त सूचना मिली। इसके बाद सिटी डीएसपी केवी रमन और थानेदार लक्ष्मीकांत के नेतृत्व में गठित टीम ने रविवार को होटल में छापेमारी की। होटल से सेक्स वर्कर समेत अन्य को पकड़ लिया। सभी से चुटिया थाने में पूछताछ की जा रही है। बता दें रांची में पुलिस सेक्स रैकेट के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है।

सेक्स रैकेट का कई होटल से है कनेक्शन

पूछताछ में पता चला है कि रांची में चल रहे सेक्स रैकेट का बंगाल से कनेक्शन है। पिछले दिनों हुई कार्रवाई में कुल 55 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस की जांच में ये बात भी सामने आई है कि कई होटल का भी इस रैकेट से कनेक्शन है। इसी आधार पर कई होटलों के खिलाफ पुलिस के द्वारा पूर्व में कार्रवाई की गई है।

ऑनलाइन होता था पैसों का लेनदेन

पुलिस के अनुसार, ग्राहकों को होटल में ही बुलाया जाता है। लड़कियों को रखने के लिए विशेष कमरा भी होटल में बनवाया गया था। पुलिस जब होटल में छापेमारी के लिए पहुंची तो होटल के कई कमरों से लड़कियां निकल कर भागने लगीं, लेकिन पुलिस ने सभी को पकड़ लिया। पुलिस को इनके मोबाइल की जांच से कैश के लेनदेन की जानकारी मिली है। पूछताछ के दौरान पकड़ी गईं लड़कियां लगातार अपना बयान बदल रहीं हैं। पुलिस के द्वारा लड़कियों को पूछताछ के लिए महिला थाना ले जाया गया है।