Headlines
Loading...
जौनपुर :: बीती देर रात दो बजे बरामदे में सो रही महिला को मारी गोली, ट्रामा सेंटर रेफर, पास सो रहे बच्चों ने बताई पूरी घटना...

जौनपुर :: बीती देर रात दो बजे बरामदे में सो रही महिला को मारी गोली, ट्रामा सेंटर रेफर, पास सो रहे बच्चों ने बताई पूरी घटना...

जौनपुर, ब्यूरो। जौनपुर के तेजी बाजार थाना क्षेत्र के बरचौली गांव में रात करीब 2:00 बजे घर के बरामदे में बच्चों के साथ सो रही रेखा विश्वकर्मा (52) पत्नी फूलचंद विश्वकर्मा को अज्ञात ने गोली मार दी। रेखा को दो गोली लगी है। जिला अस्पताल के बाद पुलिस ने उनको ट्रामा सेंटर वाराणसी में भर्ती कराया है, जहां पर उनका इलाज़ चल रहा है।

महिला की पुत्री कामिनी की तहरीर पर अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

सीओ सदर परमानंद कुशवाहा ने बताया कि बीती रात महिला को गोली मारी गई है। मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। महिला की बेटी कामिनी को भी गोली छूकर निकल गई है, वह बाल-बाल बच गई है। गोली किन परिस्थितियों में चली इस मामले की जांच हो रही है।

ग्रामीणों ने बताया कि फूलचंद विश्वकर्मा मुंबई में रहकर नौकरी करता है किसी से कोई रंजिश नहीं है और इस प्रकार की घटना से लोग स्तब्ध हैं। किसी से कोई दुश्मनी ना होना और रात में महिला के ऊपर फायरिंग, यह अपने में एक संदिग्ध मामला प्रतीत हो रहा है। पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है। पुलिस की टीम का गठन कर दिया गया है।