Headlines
Loading...
वाराणसी लंका थाना क्षेत्र में आज सुबह लड़की से थप्पड़ खाने के बाद दोपहर में युवक की मिली गंगा में लाश...

वाराणसी लंका थाना क्षेत्र में आज सुबह लड़की से थप्पड़ खाने के बाद दोपहर में युवक की मिली गंगा में लाश...

वाराणसी, ब्यूरो। लंका के नगवा के गंगोत्री विहार कॉलोनी निवासी 22 वर्षीय विशाल सोनकर की लाश बुधवार अपराह्न गंगा में मिली। परिजनों का आरोप है कि सुबह लड़की से विवाद के बाद लंका इंस्पेक्टर के साथ आये पुलिसकर्मी ने थप्पड़ मारा और लड़की से भी थप्पड़ मरवाया।इससे विशाल क्षुब्ध था। उसने गंगा में कूदकर जान दे दी। 

उधर, लंका इंस्पेक्टर शिवाकांत मिश्र ने आरोप को गलत बताया। कहा कि सुबह की घटना के बाद युवक ने छककर शराब पी और गंगा में नहाने गया। नशा अधिक करने से तैरने के दौरान थक गया और बाहर नहीं निकल सका। उसकी मौत हो गई। 

जिस किशोरी से युवक का विवाद हुआ, उसने बताया कि विशाल उसे कई दिन से परेशान करता था। इस बीच विवाद का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है। वीडियो में साइकिल से स्कूल जा रही लड़की और युवक से बहस हो रही है। वहां भीड़ जमा हो जाती है। भीड़ में शामिल एक शख्स युवक को थप्पड़ जड़ता भी दिख रहा है। 

इसके बाद लड़की भी आकर थप्पड़ मारती दिखाई दे रही है। लड़की और प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक युवक कई दिनों से उसे परेशान कर रहा था। बुधवार सुबह भी स्कूल जाते समय उसने कंमेंट पास किया था।