Headlines
Loading...
आज रखा जाएगा मासिक दुर्गाष्टमी का व्रत, इस मुहूर्त में करें मां भगवती की उपासना, जानें पूजा मंत्र और महत्व...

आज रखा जाएगा मासिक दुर्गाष्टमी का व्रत, इस मुहूर्त में करें मां भगवती की उपासना, जानें पूजा मंत्र और महत्व...

Masik Durga Ashtami 2024: 14 जुलाई को मासिक दुर्गा अष्टमी का व्रत रखा जाएगा। इस दिन देवी दुर्गा की उपासना की जाती है। बता दें कि प्रत्येक महीने के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि को दुर्गाष्टमी का व्रत किया जाता है। मासिक दुर्गाष्टमी के दिन मां भगवती की पूजा-अर्चना करने से जातक के पारिवारिक जीवन में सुख-समृद्धि और खुशहाली बनी रहती है। साथ ही मनोवांछित फल की भी प्राप्ति होती है और जीवन में चल रही समस्याओं का समाधान मिलता है। आइए जानते हैं कि मासिक दुर्गाष्टमी व्रत की पूजा के लिए क्या शुभ मुहूर्त रहेगा। साथ ही जानिए मां दुर्गा के मंत्र और महत्व।

मासिक दुर्गाष्टमी 2024 शुभ मुहूर्त

आषाढ़ शुक्ल की अष्टमी तिथि आरंभ- 13 जुलाई 2024 को दोपहर 3 बजकर 5 मिनट से
आषाढ़ शुक्ल की अष्टमी तिथि समाप्त- 14 जुलाई 2024 को शाम 5 बजकर 52 मिनट पर
आषाढ़ माह की मासिक दुर्गाष्टमी व्रत तिथि- 14 जुलाई 2024

मासिक दुर्गाष्टमी के दिन करें मां दुर्गा के इन मंत्रों का जाप

या देवी सर्वभूतेषु शक्तिरूपेण संस्थिता। नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः।।

सर्वमंगल मांगल्ये शिवे सर्वार्थ साधिके। शरण्ये त्र्यंबके गौरी नारायणि नमोऽस्तुते।।

ॐ जयन्ती मंगला काली भद्रकाली कपालिनी। दुर्गा क्षमा शिवा धात्री स्वाहा स्वधा नमोऽस्तुते।।

या देवी सर्वभूतेषु शांतिरूपेण संस्थिता। नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः।।

मां दुर्गाष्टमी का महत्व

मासिक दुर्गा अष्टमी के दिन व्रत रखने और मां अंबे की उपासना करने से मनोवांछित फलों की प्राप्ति होती है। भगवती दुर्गा को उबाले हुए चने, हलवा-पूरी, खीर,पुए आदि का भोग लगाया जाता है फिर देवी दुर्गा के मूर्ति या तस्वीर की मंत्रों से विधि-पूर्वक पूजन किया जाता है। मासिक दुर्गाष्टमी के दिन माता रानी की पूजा उपासना करने से समस्त कष्टों से छुटकारा मिलता है। कहते हैं कि इस दिन पूरी श्रद्धा के साथ जो भी भक्त मां दुर्गा की आराधना करता है, देवी मां की कृपा से उसकी सारी मनोकामनाएं पूरी होती हैं।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है।"केसरी न्यूज नेटवर्क" एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)।।