वाराणसी पुलिस आयुक्त के निर्देश पर शहर और देहात क्षेत्र में पुलिस ने आज सुबह से मुख्य मार्गों, जिले की सीमाओं पर चेकिंग अभियान चलाया...
वाराणसी, ब्यूरो। अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस आयुक्त के निर्देश पर शहर और देहात क्षेत्र में पुलिस ने मंगलवार सुबह से लेकर दोपहर तक मुख्य मार्गों और जिले की सीमाओं पर चेकिंग अभियान चलाया।
चार पहिया और दो पहिया वाहनों की चेकिंग के दौरान नियम तोड़ने वाले लोगों का चालान भी किया गया। अभियान में सिविल पुलिस के अलावा ट्रैफिक पुलिस भी शामिल रही।