Headlines
Loading...
शुभमान गिल की वजह से अभिषेक हुए फ्लॉप, उनकी कप्तानी पर लगा बड़ा आरोप...

शुभमान गिल की वजह से अभिषेक हुए फ्लॉप, उनकी कप्तानी पर लगा बड़ा आरोप...

जिंबाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में महज 47 गेंदों में 100 रन ठोकने वाले अभिषेक शर्मा तीसरे टी20 में बुरी तरह फेल रहे। शर्मा के बल्ले से 9 गेंदों में 10 रन निकले और उनका स्ट्राइक रेट रहा महज 111.11। दिलचस्प बात ये है कि फेल तो अभिषेक शर्मा हुए लेकिन आलोचना हुई भारतीय कप्तान शुभमन गिल की। आइए आपको बताते हैं कि आखिर क्यों अभिषेक के फेल होने का ठीकरा शुभमन गिल पर फोड़ा जा रहा है।
बैटिंग ऑर्डर बदलने से फेल हुए अभिषेक

हरारे में तीसरे टी20 में टीम इंडिया ने बैटिंग ऑर्डर बदल दिया। दरअसल इस मैच में यशस्वी जायसवाल को मौका मिला और उन्हें ओपनिंग का मौका मिला। वहीं उनके साथ ओपनिंग करने शुभमन गिल उतर गए। बस यही फैसला अभिषेक शर्मा को नुकसान पहुंचा गया। 

यशस्वी जायसवाल के साथ गिल ने पहले विकेट के लिए 67 रनों की साझेदारी की और टीम इंडिया का पहला विकेट 9वें ओवर में गिरा। इसके बाद जब अभिषेक बैटिंग के लिए आए तो फील्डर्स बाउंड्री पर जा चुके थे और फिर अभिषेक को बड़े शॉट्स खेलने में दिक्कत हुई। अभिषेक शर्मा नई गेंद से बेहतर बैटिंग करते हैं। वो पावरप्ले का अच्छा इस्तेमाल करते हैं लेकिन गिल खुद ओपनिंग पर उतर गए तो इसके बाद अभिषेक को नई गेंद खेलने का मौका नहीं मिला। यही वजह है कि फैंस शुभमन गिल को कोसते नजर आए।

जो विराट के साथ हुआ था वो अभिषेक के साथ हुआ

वैसे आमतौर पर ऐसा बहुत कम देखने को मिलता है कि अगर किसी बल्लेबाज ने बतौर ओपनर शतक लगाया हो तो उसे उसकी पोजिशन से हटा दिया जाए। अभिषेक शर्मा टी20 क्रिकेट इतिहास के दूसरे ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्हें शतक के बाद ओपनिंग से हटा दिया गया। साल 2022 में विराट कोहली ने बतौर ओपनर अफगानिस्तान के खिलाफ नाबाद 122 रन बनाए थे और अगले मैच में उन्होंने नंबर 3 पर बल्लेबाजी करते हुए 2 रन बनाए। अब ऐसा अभिषेक शर्मा के साथ हुआ।