Headlines
Loading...
जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह का सपा पर तंज, बोले.. जातिवाद, परिवारवाद, मुस्लिम तुष्टिकरण वाली पार्टी है समाजवादी...

जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह का सपा पर तंज, बोले.. जातिवाद, परिवारवाद, मुस्लिम तुष्टिकरण वाली पार्टी है समाजवादी...

लखनऊ, ब्यूरो। जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने आजमगढ़ दौरे के दौरान मीडिया से वार्ता करते हुए सपा पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने सपा को मुस्लिम तुष्टीकरण वाली पार्टी करार दिया। जल शक्ति मंत्री ने कहा कि बाढ़ एक चुनौती है, नदियों के बहने की परंपरा है। उत्तराखंड और नेपाल में जब भारी बारिश होती है तो नदियों पर बने विभिन्न बैराजों से छोड़े गए पानी के कारण नदियों के जलस्तर में बढोत्तरी होती है। हमारी सरकार का प्रयास है कि जन धन की कम हानि हो। इसके लिए हमारे मुख्यमंत्री निरंतर प्रयास कर रहे हैं। 

जल शक्ति मंत्री ने कहा कि वर्तमान में हमारी 338 परियोजनाएं चल रही हैं। जहां-जहां पानी नहीं पहुंचता था वहां आज पानी पहुंच रहा है। जहां खारा पानी था वहां पर हमें नदियों से जल उठाकर देना पड़ रहा है।

सपा द्वारा बजट पर सवाल खड़े करने के सवाल पर उन्होंने कहा कि सपा कोई दल है क्या? वह एक जातिवादी, परिवारवादी और मुस्लिम तुष्टीकरण वाली पार्टी है। 2017 से पहले आपने देखा होगा कि प्रदेश में गुंडागर्दी और भ्रष्टाचार चरम पर था। यह बजट गरीबों, युवाओं, महिलाओं का बजट है। यह बजट देश हित में है। 

कहा कि आज आजमगढ़ से चल कर कोई भी बेटी रात के 12 बजे लखनऊ जा सकती है। हाल में सीएम योगी आदित्यनाथ और डिप्टी सीएम के बयानों को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि कोई कुछ कहे इससे मतलब नहीं। सरकार और संगठन मिलकर जनता के हित के लिए कार्य कर रहे हैं।