Headlines
Loading...
IND vs SL आखिरी टी 20 मैच में सुपर ओवर का रोमांच , जहां टीम इंडिया ने बाजी मारते हुए किया श्रीलंका का सूपड़ा साफ...

IND vs SL आखिरी टी 20 मैच में सुपर ओवर का रोमांच , जहां टीम इंडिया ने बाजी मारते हुए किया श्रीलंका का सूपड़ा साफ...

क्रिकेट न्यूज़ डेस्क। तीसरे और आखिरी टी 20 मैच में भारत और श्रीलंका के बीच सुपर ओवर का रोमांचक देखने को मिला, जहां टीम इंडिया ने बाजी मारते हुए श्रीलंका का सूपड़ा साफ कर दिया है। भारत ने आखिरी टी 20 मैच जीतने के साथ ही श्रीलंका के खिलाफ 3-0 से सीरीज अपने नाम की है।मुकाबले में टॉस हारकर पहले खेलते हुए भारतीय टीम 20 ओवर में 9 विकेट पर 137 रन बना सकी।

IND VS SL संजू सैमसन ने तोड़ा कप्तान का भरोसा, लगातार दूसरे मैच में हुए फ्लॉप

 
शुभमन गिल ने 37 गेंदों में तीन चौके की मदद से 39 रन की पारी खेली, रियान पराग ने 18 गेंदों में 26 और वाशिंगटन सुंदर ने 18 गेंदों में 25 रन बनाए। शिवम दुबे ने 13 और यशस्वी जायसवाल ने 10 रन बनाए। श्रीलंका के लिए महीशा थीक्षणा ने तीन, वानिंदु हसरंगा ने दो विकेट लिए। वहीं चामिंडु विक्रमसिंघे, असिथा फर्नोंडो और आर मेंडिस ने 1-1 विकेट लिया।

इसके जवाब में श्रीलंका की टीम 20 ओवर में 8 विकेट पर 137 रन बनाकर मैच टाई करने में सफल रही। श्रीलंका के लिए कुसल परेरा ने 34 गेंदों में 5 चौके की मदद से 26 रन की पारी खेली। कुसल मेंडिंस ने 41 गेंदों में तीन चौके की मदद से 43 रन की पारी खेली। पैंथुम निस्संका ने 27 गेंदों में 26 रन की पारी खेली। भारत के लिए वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, रिंकू सिंह और कप्तान सूर्यकुमार यादव ने 2-2 विकेट लिए।

सुपर ओवर में श्रीलंका

पहली गेंद पर श्रीलंका को एक रन वाइड का मिला। इसके बाद कुसल मेंडिस ने एक रन बनाया। वाशिंगटन सुंदर अपने ओवर की दूसरी गेंद पर ही परेरा को आउट किया। फिर स्कोर 2/1 हुआ। तीसरी गेंद पर सुदंर ने निसांका को आउट किया। इस तरह श्रीलंका ने सुपर ओवर में सिर्फ दो रन बनाए।

 
सुपर ओवर में भारत

सुपर ओवर में मिले तीन रनों के लक्ष्य का पीछा करने भारत की तरफ से सूर्यकुमार यादव और शुभमन गिल बल्लेबाजी के लिए आए। श्रीलंका के लिए गेंद महीश तीक्षणा ने फेंकी जिस पर सूर्यकुमार यादव ने जोरदार चौका मारा और आसानी से मैच जीत लिया।

आखिरी टी 20 मैच में भारत और श्रीलंका के बीच सुपर ओवर का रोमांचक देखने को मिला, जहां टीम इंडिया ने बाजी मारते हुए श्रीलंका का सूपड़ा साफ कर दिया।