Headlines
Loading...
IND vs ZIM आख़िरी ओवर में रिंकू सिंह ने मारा रिकॉर्डतोड़ छक्का, कि मिले 8 रन, भारत ने बनाए 234 रन, और मैच 100 रन से जीता...

IND vs ZIM आख़िरी ओवर में रिंकू सिंह ने मारा रिकॉर्डतोड़ छक्का, कि मिले 8 रन, भारत ने बनाए 234 रन, और मैच 100 रन से जीता...

India vs Zimbabwe 2nd T20I: भारत और जिम्बाब्वे के बीच पांच मैचों की श्रृंखला खेली जा रही है, पहले मैच में भारत को जिम्बाब्वे से 13 से करारी हार मिली थी। आज दूसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले में भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 2 विकेट खोकर 234 रनों का रिकॉर्ड स्कोर स्कोर बना डाला। हरारे में अब तक का ये रिकॉर्ड सबसे ज्यादा T20 में स्कोर है।

भारतीय टीम की रिकॉर्ड 234 रन की पारी में सबसे ज्यादा रन अभिषेक शर्मा के नाम रहे। उन्होंने मात्र 47 गेंदों में शतक लगाया, आखिरी ओवेर्स में आये रिंकू सिंह ने 5 छक्के और 2 चौके लगाकर एक बड़ा स्कोर खड़ा किया। भारत ने रविवार को दूसरे टी20 मैच में जिम्बाब्वे से अपनी पिछली हार का तगड़ा बदला लिया है। टीम इंडिया ने हरारे स्पोर्ट्स क्लब में मेजबान टीम को 100 से रनों के बड़े अंतर से मात दी। 

भारतीय युवा टीम ने पिछली हार से सीख लेकर बाउंस बैक किया और पहले बल्लेबाजी में जिम्बाब्वे टीम के गेंदबाजों की बखिया उधेड़ी और 234 रनों का पहाड़ सा स्कोर खड़ा किया। इसके बाद गेंदबाजों ने मेजबान टीम को पूरी तरह से धराशायी कर दिया। 235 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए जिम्बाब्वे की पूरी टीम 20 ओवर भी नहीं टिक सकी और 18.4 ओवर में 134 रनों पर ऑल आउट हो गई।
पिछले मैच में पदार्पण के दौरान चार गेंद में शून्य पर आउट होने वाले अभिषेक शर्मा ने रूतुराज गायकवाड़ (47 गेंद में नाबाद 77 रन) के साथ दूसरे विकेट के लिए 137 रन की साझेदारी निभायी। इस साझेदारी में पूरी तरह से पंजाब का यह बल्लेबाज हावी रहा। इन दोनों के अलावा रिंकू सिंह ने 22 गेंद में पांच छक्के जड़ित नाबाद 48 रन की पारी खेली।

गायकवाड़ और रिंकू ने तीसरे विकेट के लिए नाबाद 87 रन की भागीदारी निभायी। वेलिंगटन मास्काद्जा और ब्लेसिंग मुजारबानी को एक एक विकेट मिला। अभिषेक को 27 रन पर जीवनदान मिला जब मास्काद्जा ने ल्यूक जोंगवे की गेंद पर उनका कैच छोड़ दिया। इसके बाद इस भारतीय बल्लेबाज ने पीछे मुड़कर नहीं देखा। 
अभिषेक ने अपने अंतरराष्ट्रीय रन का खाता ऑफ स्पिनर ब्रायन बेनेट की गेंद पर छक्का लगाकर खोला। उन्होंने डियोन मेयर्स की गेंद पर स्क्वायर के पीछे छक्का जड़कर अर्धशतक पूरा किया। मेयर्स के एक ओवर में बने 28 रन के बाद भारतीय पारी ने तूफानी रफ्तार पकड़ी।
प्रतिद्वंद्वी कप्तान सिकंदर रजा की गेंद पर लगा अभिषेक का छक्का सबसे आकर्षक रहा। उन्होंने बायें हाथ के स्पिनर मास्काद्जा पर लगातार तीन छक्के जड़े और फिर अपना शतक पूरा करते ही उनकी गेंद पर आउट हो गये। डग आउट में लौटने पर उन्हें कप्तान और उनके मित्र शुभमन गिल ने बधाई दी। अभिषेक की पारी का सबसे अच्छी चीज 'गियर' बदलना रही। 

भारत ने पहले 10 ओवर में एक विकेट पर 74 रन बनाये। फिर अगले पांच ओवर में टीम ने युवराज सिंह के शिष्य की बदौलत 78 रन जोड़े। खराब क्षेत्ररक्षण का भी जिम्बाब्वे को नुकसान पहुंचा जिन्होंने गायकवाड़ का कैच भी छोड़ दिया था। इसके बाद गायकवाड़ और रिंकू ने 36 गेंद में 87 रन की भागीदारी निभायी।