Headlines
Loading...
Ram Mandir: कल रविवार को रामलला के सामने एक साथ दुनियाभर के 200 जादूगर  दिखाएंगे जादू, वजह है खास...

Ram Mandir: कल रविवार को रामलला के सामने एक साथ दुनियाभर के 200 जादूगर दिखाएंगे जादू, वजह है खास...

लखनऊ,ब्यूरो। Ram Temple Ayodhya 
अयोध्या में बने राम मंदिर में 200 से अधिक नामचीन जादूगर एक साथ प्रदर्शन कर वर्ल्ड रिकॉर्ड स्थापित करेंगे। 

14 जुलाई रविवार को सुबह 6:00 बजे भगवान रामलीला की श्रृंगार आरती के बाद सभी जादूगर एक साथ राम नाम लिखा पोस्ट अपने हाथों से चमत्कारिक रूप से प्रकट करेंगे।

इसमें बांग्लादेश, श्रीलंका और नेपाल के भी जादूगर हिस्सा लेने के लिए पहुंच रहे हैं। भारतीय जादू कला ट्रस्ट के तत्वावधान रामनगरी अयोध्या में जादूगरों का समागम 13 और 14 जुलाई को रामघाट क्षेत्र स्थित मन्त्र मंडपम में आयोजित होगा।