Headlines
Loading...
चौथे T20 में बने कुल 14 ऐतिहासिक रिकॉर्ड्स, गिल-जायसवाल की जोड़ी ने रोहित-राहुल को  पछाड़कर इस क्लब में बने नंबर वन...

चौथे T20 में बने कुल 14 ऐतिहासिक रिकॉर्ड्स, गिल-जायसवाल की जोड़ी ने रोहित-राहुल को पछाड़कर इस क्लब में बने नंबर वन...

ZIM vs IND: टीम इंडिया अभी जिम्बाब्वे के दौरे पर है। जहां 5 मैचों की टी20 सीरीज खेली जा रही है। टी20 सीरीज का चौथा मुकाबला हरारे के मैदान पर खेला गया। जिसमें टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी जिम्बाब्वे टीम 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान 152 रन बनाने में सफल रही।

158 रनों जे जवाब में टीम इंडिया ने शानदार बल्लेबाजी की और 10 विकेट से मुकाबला जीत लिया। चौथे मैच में इंडिया ने जीत हासिल कर सीरीज भी अपने नाम करने में सफल हो गई। जिम्बाब्वे और इंडिया (ZIM vs IND) के बीच खेले गए चौथे टी20 मैच में कई बड़े रिकार्ड्स बने। चलिए डालते हैं सभी रिकॉर्ड पर एक नजर…..

ZIM vs IND Match Stats:


1. यह जिम्बाब्वे के लिए 15 T20I में पहला 50 से अधिक ओपनिंग स्टैंड है। उनके अंतिम 14 में से आठ सिंगल अंक में थे। जिनमें तीन इसी श्रृंखला में शामिल हैं।

2. अभिषेक शर्मा ने हासिल किया अपना पहला इंटरनेशनल विकेट

3. जिम्बाब्वे टीम के सलामी बल्लेबाजों ने की टी20I में अबतक की सबसे बड़ी साझेदारी, जोड़े 63 रन। (जिम्बाब्वे के लिए)

4. सिकंदर रजा ने पुरे किये टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट 2000 रन

5. सिकंदर रजा दुनिया के 5वें खिलाड़ी बन गए जिनके नाम टी20I में 2000 रन और 50 से ज्यादा विकेट हैं

पुरुष T20I में 2000 रन और 50 विकेट
2551 रन, 149 विकेट - शाकिब अल हसन (बांग्लादेश)
2165 रन, विकेट 96 - मोहम्मद नबी (अफगानिस्तान)
2320 रन, विकेट 66 - वीरनदीप सिंह (मलेशिया)
2514 रन, विकेट 61 - मोहम्मद हफीज (पाकिस्तान)
2000*रन, विकेट 65 - सिकंदर रज़ा (जिम्बाब्वे)

6. डेब्यू मैच में ही तुषार देशपांडेय ने हासिल किया अपना पहला इंटरनेशनल विकेट

7. पहले 7 ओवर में भारत के लिए सर्वाधिक 50+ स्कोर
(टी20I में)

3 बार - यशस्वी जयसवाल*
2 बार - रोहित शर्मा

8. यशस्वी जायसवाल ने लगाया अपना 5वां टी20I अर्धशतक।

9. 10 विकेट से भारत को मिली दूसरी टी20I में जीत (दोनों बार जिम्बाब्वे के खिलाफ)

10. शुभमन गिल की कप्तानी में टीम इंडिया की यह पहली सीरीज जीत है।

11. T20I में भारत के लिए 150 से अधिक की ओपनिंग

165 - रोहित शर्मा और केएल राहुल बनाम एसएल, इंदौर, 2017
165 - यशस्वी जयसवाल और शुबमन गिल बनाम वेस्टइंडीज, लॉडरहिल, 2023
160 - रोहित शर्मा और शिखर धवन बनाम आईआरई, डबलिन, 2018
158 - रोहित शर्मा और शिखर धवन बनाम न्यूजीलैंड, दिल्ली, 2017
156* - यशस्वी जयसवाल और शुबमन गिल बनाम ZIM, हरारे, 2024

12. T20I रन-चेज़ में भारत के लिए सबसे बड़ी साझेदारी (कोई भी विकेट)

165 - यशस्वी जयसवाल और शुबमन गिल बनाम वेस्टइंडीज, लॉडरहिल, 2023
156* - यशस्वी जयसवाल और शुबमन गिल बनाम ZIM, हरारे, 2024
130 - शिखर धवन और ऋषभ पंत बनाम वेस्टइंडीज, चेन्नई, 2018
123 - रोहित शर्मा और केएल राहुल बनाम इंग्लैंड, ओल्ड ट्रैफर्ड, 2018

13. भारत के लिए 150 से अधिक रनों के सफल लक्ष्य का सर्वाधिक गेंदें शेष रहना

28 बनाम ज़िम्बाब्वे, हरारे, 2024 (लक्ष्य: 153)
26 बनाम बांग्लादेश, राजकोट, 2019 (लक्ष्य: 154)
26 बनाम अफगानिस्तान, इंदौर, 2024 (लक्ष्य: 173)
18 बनाम वेस्ट इंडीज, लॉडरहिल, 2023 (लक्ष्य: 179)
17 बनाम श्रीलंका, धर्मशाला, 2022 (लक्ष्य: 184)

यह टी20 में भारत की दूसरी 10 विकेट से जीत है, इससे पहले उन्होंने 2016 में इसी स्थान पर उसी टीम के खिलाफ ऐसा किया था (लक्ष्य: 100)।

14. बिना विकेट खोए 150 से अधिक रन का सफल पीछा

पाक बनाम इंग्लैंड, कराची, 2022 (लक्ष्य: 200)
न्यूजीलैंड बनाम पाक, हैमिल्टन, 2016 (लक्ष्य: 169)
इंग्लैंड बनाम भारत, एडिलेड, 2022 (लक्ष्य: 169)
IND vs ZIM, हरारे, 2024 (लक्ष्य: 153)
PAK बनाम IND, दुबई, 2021 (लक्ष्य: 152) ।। खेल न्यूज, ब्यूरो.. (ए के केसरी) ।।