Headlines
Loading...
15 दिन में आज तीसरी बार अयोध्या पहुंचे CM  योगी, रोजगार मेले में किया उद्घाटन, युवाओं को दिया नियुक्ति पत्र, छात्र-छात्राओं में बांटे टैबलेट, स्मार्टफोन...

15 दिन में आज तीसरी बार अयोध्या पहुंचे CM योगी, रोजगार मेले में किया उद्घाटन, युवाओं को दिया नियुक्ति पत्र, छात्र-छात्राओं में बांटे टैबलेट, स्मार्टफोन...


लखनऊ, ब्यूरो। सीएम योगी आज यानी शनिवार को आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय कुमारगंज अयोध्या पहुंचे। सीएम रोजगार मेला का उद्घाटन करने पहुंचे थे। 

अयोध्या पहुंचे सीएम योगी ने अपने भाषण में सपा पर जमकर हमला बोला, और कहा"यही हैं जो दुष्कर्मियों के साथ खड़े हैं, इनकी आदत नहीं छूटी"। 

अयोध्या में सपा पर जमकर बरसे सीएम योगी

15 दिन के अंदर आज तीसरी बार अयोध्या पहुंचे सीएम योगी, रोजगार मेले में करेंगे शिरकत... यहां उन्होंने वृहद रोजगार मेला का उद्घाटन किया। रोजगार मेले में 100 से ज्यादा कंपनियां आई हैं। आज 30 हजार से ज्यादा युवाओं को नियुक्ति पत्र दिया गया। 

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कई छात्रों को खुद भी नियुक्ति पत्र वितरित किए। सीएम योगी में अयोध्या में 30 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण और 48 करोड़ की परियोजना का भी शिलान्यास किया। 

इस दौरान मंच पर कृषि, कृषि शिक्षा एवं अनुसंधान मंत्री सूर्य प्रताप शाही, राज्य कृषि मंत्री बलदेव सिंह औलख एवं कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डा. बिजेंद्र सिंह मौजूद रहे। 

सीएम ने जनता को संबोधित भी किया। अपने भाषण में सीएम ने सपा पर जमकर हमला बोला।


कन्नौज और अयोध्या में सपा नेता रेप के आरोपी

सीएम योगी ने आगे कहा कि इनसे कैसे उम्मीद की जा सकती है। ये वही लोग हैं, जिन्होंने इसी अयोध्या में एक गरीब, अति पिछड़ी जाति की बालिका के साथ रेप की घटना पर बड़ी बेशर्मी के साथ आरोपी को बचाने का प्रयास किया था। आप बताइए ऐसे दुष्कर्मियों के साथ कार्रवाई होनी चाहिए या नहीं होनी चाहिए। 

"बेटी तो बेटी है, क्या बेटी को सुरक्षा के साथ कड़ी कार्रवाई न की जाए"। सीएम ने कहा कि यहां अयोध्या में भी हमने कार्रवाई की। इनके एक नेता कन्नौज में भी ऐसे ही पकड़े गए। लगता है कि इनकी पार्टी का चरित्र ही ऐसा हो गया है। ये लोग इसलिए ही बेशर्मी के साथ दुष्कर्मियों का समर्थन कर रहे हैं। इनकी आदत नहीं छूटी है। लेकिन, आदत को सुधारने के लिए कानून का डंडा है। इसका इस्तेमाल होगा।


सपा सरकार में नियुक्तियों पर सवाल

अपने भाषण में सीएम सपा पर हमलावर नजर आए। उन्होंने कहा कि ये लोग जब सत्ता में थे, तब इनकी सरकार में हर एक नियुक्ति विवादित होती थी। बिना पैसे से नौकरी नहीं मिलती थी। नियुक्ति में भी भेदभाव होता था। हम कह रहे हैं कि हमने साढ़े 6 लाख युवाओं को सरकारी नौकरी दी है। इसमें कोई सवाल नहीं उठा सकता है। अगर किसी ने नौजवानों के साथ खिलवाड़ किया, तो वादा करता हूं कि उसकी पूरी प्रॉपर्टी जब्त कर कार्रवाई करेंगे।

लखनऊ में युवती के साथ छेड़खानी पर सपा पर हमला

आपने लखनऊ में देखा कैसे एक बेटी जो बाइक से जा रही थी। उस पर पानी फेंका जा रहा था। मैंने कार्रवाई की। मैंने कहा था कि इनपर बुलेट ट्रेन चलेगी। लेकिन, सपा के मुखिया उस घटना के मुख्य आरोपी के साथ खड़े हो गए। ये लोग कोलकाता और अयोध्या में हुई घटनाओं का समर्थन कर रहे हैं। बेटियों की सुरक्षा के साथ किसी ने भी कुछ गलत किया तो उसकी कीमत उसे चुकानी पड़ेगी।

अयोध्या को बदनाम करने की कोशिश कर रही सपा

सीएम योगी ने कहा कि ये लोग अयोध्या को बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं। ये वही लोग हैं, जिन्होंने रामभक्तों पर गोलियां चलवाई थीं। अयोध्या बदल रही है। दुनिया अयोध्या के लिए आकर्षित हो रही है। 

याद करिए अयोध्या में कितनी संकरी गलियां थीं। लेकिन आज यहां के मार्ग लोगों को यहां आकर्षित कर रहा है। लेकिन, जिन लोगों को अयोध्या का विकास अच्छा नहीं लग रहा है। वो इसे बदनाम कर रहे हैं। सोशल मीडिया का दुरुपयोग कर इसे बदनाम किया गया।