Headlines
Loading...
स्वतंत्रता की 78वीं वर्षगांठ पर मिर्जापुर पुलिस ने निकाली "हर घर तिरंगा" यात्रा, मिर्जापुर की आम जनमानस को किया जागरूक...

स्वतंत्रता की 78वीं वर्षगांठ पर मिर्जापुर पुलिस ने निकाली "हर घर तिरंगा" यात्रा, मिर्जापुर की आम जनमानस को किया जागरूक...


- हर घर तिरंगा अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक ने तिरंगा यात्रा को किया रवाना 

मीरजापुर, ब्यूरो। स्वतंत्रता की 78वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में बुधवार को पुलिस अधीक्षक अभिनन्दन ने पुलिस लाइन से "हर घर तिरंगा" अभियान के तहत तिरंगा यात्रा निकाल आम जनमानस को जागरुक किया।

पुलिस अधीक्षक ने पीआरवी वाहन व स्कूटी रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। नगर क्षेत्र में तिरंगा यात्रा जोश खरोश के साथ निकाली गई। पूरा माहौल देशभक्ति के रंग में रंग गया। यात्रा में शामिल हर शख्स तिरंगा लहरा रहा था जिससे लोगों में देशभक्ति का जज्बा देखने को मिला। तिरंगा पद यात्रा जहां से भी गुजरी उसका स्वागत किया गया। 

"हर घर तिरंगा" यात्रा में अपर पुलिस अधीक्षक नगर, अपर पुलिस अधीक्षक आपरेशन व समस्त क्षेत्राधिकारी समेत अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद थे।