Headlines
Loading...
चंदौली, नियामताबाद :: दो बाईकों की टक्कर में दो दरोगा हुए घायल.. टक्कर मारने वाला बाइक सवार पकड़ा गया...

चंदौली, नियामताबाद :: दो बाईकों की टक्कर में दो दरोगा हुए घायल.. टक्कर मारने वाला बाइक सवार पकड़ा गया...

चंदौली, पड़ाव ब्यूरो। अलीनगर थाना क्षेत्र के इंडियन ऑयल डिपो गेट के समीप शनिवार की देर रात गश्त के दौरान तेज गति बाइक की टक्कर में दो चौकी प्रभारी घायल हो गए। घायलावस्था में उन्हें चंदौली के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनका इलाज चल रहा है। घटना के बाद बाइक सवार युवक को मय बाइक गिरफ्तार कर लिया गया है।

लौदा चौकी प्रभारी जितेंद्र उपाध्याय और आलू मिल चौकी प्रभारी राजेश सिंह एक ही बाइक से रात में गश्त के लिए थाने से निकले। जैसे ही वे इंडियन ऑयल डिपो गेट के पास पहुंचे कि पीछे से एक तेज गति बाइक सवार ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई,। इनमें दोनों उपनिरीक्षक घायल हो गए। इनमें लौदा चौकी प्रभारी जितेंद्र उपाध्याय गम्भीररूप से घायल हो गए। जिन्हें चंदौली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जबकि आलू मिल चौकी प्रभारी राजेश सिंह आंशिक रूप से घायल हो गए। 

इस बाबत अलीनगर थाना प्रभारी विनोद मिश्रा ने बताया कि टक्कर मारने वाले बाइक सवार को मय बाइक पकड़ लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।