Headlines
Loading...
गजब !! अपने भाई से शादी करने के लिए पागल है ये लड़की, वजह जान कर हो जाएंगे हैरान...

गजब !! अपने भाई से शादी करने के लिए पागल है ये लड़की, वजह जान कर हो जाएंगे हैरान...

लखनऊ, ब्यूरो। उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है जहां एक बहन अपने ही भाई से शादी करने के पीछे पड़ी हुई है। वह ऐसा क्यों करना चाहती है इसके पीछे का कारण जान कर आप भी काफी हैरान हो जाएंगे। आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला?

ये है भाई से शादी करने का कारण

मीडिया जानकारी के अनुसार लड़का और लड़की दोनों एक दूसरे के प्रेमी और प्रेमिका नहीं बल्कि भाई- बहन हैं। जानकारी के मुताबिक मुरादाबाद जिले में रहने वाला लड़का अफनी मौसी की बेटी यानि अपनी मौसेरी बहन से शादी का झांसा देकर और उसको बहला-फुसला कर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाता था और उसका रेप करता था। 

बताया जा रहा है कि दोनों के बीच छह सालो से यह प्रेम प्रसंग चलता आ रहा है। इसके बारे में उनके परिवार के किसी भी सदस्य को जानकारी नहीं है। परंतु जब लड़की ने लड़के के ऊपर शादी का दवाब बनाया तो लड़के ने किसी और लड़की का हाथ थाम लिया। बात यहां तक आ गई है कि अब वह लड़का अपनी नई प्रमिका से शादी करने जा रहा था।

लड़की कोर्ट मैरिज के लिए मुरादाबाद पहुंची

जानकारी के अनुसार लड़की रिश्ते में वैसे तो युवक की बहन लगती है परंतु वह दोनों को बीच अपनी मर्जी से संबंध बनाते भी थे। लड़की को जब इस बात का पता चला का युवक किसी और लडकी से शादी करने जा रहा है तो वह सीधा अपने प्रेमी यानि लड़के के घर पुलिस को लेकर पहुंची। इसके बाद वहां पहुंच कर उसने जो नजारा देखा उसको देख कर वह सन्न रह गई। ऐसा इसलिए क्योंकि लड़के के घर पर उसकी शादी का कार्यक्रम चल रहा था। इतना ही नहीं उसके लगन की पूरी तैयारी भी हो चुकी थी। 

बता दें कि इस से पहले भी पीड़ित लड़की शादी के लिए यानी कोर्ट मैरिज के लिए मुरादाबाद गई थी, परंतु वहां पर न तो लड़के के घर वाले वहां मौजूद थे और न खुद लडका वहां मौजूद था। फिलहाल इस मामला के लेकर एक पंचायत भी बैठाई गई थी, परंतु वहां पर भी इस मामले को लेकर सही फैसला नहीं हो सका। इतना ही नहीं पुलिस द्वारा भी इस मामले को लेकर कोई केस दर्ज नहीं किया है। 

जानकारी के मुताबिक लड़के के घर वालों ने भी उससे सारे रिश्ते खत्म कर लिए हैं। अब वह इस मामले में सजा अकेली ही भुगत रही है।