Headlines
Loading...
आज बस्ती से अयोध्या जा रही श्रद्धालुओं से भारी ऑटो पलटी, छह हुए घायल, रोडवेज बस के साइड लगने से हुई हादसा...

आज बस्ती से अयोध्या जा रही श्रद्धालुओं से भारी ऑटो पलटी, छह हुए घायल, रोडवेज बस के साइड लगने से हुई हादसा...

बस्ती, ब्यूरो। आज रविवार को रुधौली थानाक्षेत्र से अयोध्या जा रही ऑटो रोडवेज बस से साइड लगने के चलते अनियंत्रित होकर पलट गई, जिसमें सवार दो पुरुष और महिलाएं घायल हो गई। स्थानीय लोगों ने पुलिस की मदद से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कप्तानगंज पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद एक व्यक्ति को गंभीर चोट आने के चलते प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।

घटना कप्तानगंज थाना क्षेत्र के महाराजगंज चौकी अंतर्गत तेलियाडीह त्रिलोकपुर के पास सुबह 10 बजे की है। बताया जाता है कि बारिश के बीच रुधौली से अयोध्या जा रही आटो रोडवेज बस से साइड लगने के चलते अनियंत्रित होकर पलट गई। 

आटो में चालक सहित 6 लोग सवार थे। 4 महिला 2 पुरूष को समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कप्तानगंज में भर्ती कराया गया। घायलों की पहचान राम सुमेर पुत्र शिवप्रसाद उम्र 46 वर्ष निवासी चौसर थाना रुधौली, विद्यावती पत्नी विष्णु 45 वर्ष निवासी गुनाऐ थाना रुधौली, अनीता पत्नी राम सुमेर 40 वर्ष, रेखा देवी पत्नी रामदीन, चंपा पत्नी भुवअन के रूप में हुई। 

राम सुमेर को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है। सूचना पर महाराजगंज चौकी पुलिस के अलावा डायल 112 की टीम भी मौके पर पहुंची। घटना की सूचना परिजनों को दी गई।