Headlines
Loading...
चंदौली जिले के विशेष चेकिंग अभियान में 106 वाहनों का हुआ चालान, वहीं एक लाख 30 हज़ार रुपए जुर्माना वसूला गया...

चंदौली जिले के विशेष चेकिंग अभियान में 106 वाहनों का हुआ चालान, वहीं एक लाख 30 हज़ार रुपए जुर्माना वसूला गया...

चंदौली, पड़ाव ब्यूरो। सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के उद्देश्य से जिले में पुलिस विभाग की तरफ से विशेष चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इस क्रम में रविवार को अभियान के दौरान यातायात नियमों का उल्ल्घन करने पर 106 वाहनों का चालान किया गया।

वहीं एक लाख 30 हजार रुपये जुर्माना वसूला गया। पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के निर्देश पर यातायात पुलिस व जनपदीय थाना पुलिस टीम लगातार चेकिंग अभियान चला रही है। 

कल रविवार को भी चंदौली जिले की टीम ने अभियान चलाकर बिना साइलेंसर, मोडिफाइड साइलेंसर, बिना हेलमेट, बिना शीट बेल्ट, तीन सवारी नाबालिग के वाहन चलाने व मानक के अनुरूप नम्बर प्लेट नहीं लगाने वाले वाहनों का चालान किया। साथ ही जुर्माना भी वसूल किया। वहीं प्रमुख चौराहों पर यातायात नियमों के पालन के लिए लोगों को जागरुक भी किया गया। 

इस दौरान यातायात प्रभारी सुरेन्द्र यादव ने हमारे मीडिया प्रतिनिधि को बताया कि, यातायात नियमों का पालन करने से जीवन सुरक्षित रहता है। इसलिए नशे की हालत में वाहन नहीं चलाना चाहिए। निर्धारित मानक से अधिक सवारी नहीं बैठाना चाहिए। वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग व अवयस्क को वाहन नहीं चलाने देना चाहिए। इसके अतिरिक्त चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट और दो पहिया वाहनों चलाते समय हेलमेट का प्रयोग अवश्य करना चाहिए। वाहनों को ओवर लोड व तेज गति से नहीं चलाना चाहिए।