Adventure News :: मकड़ी ने खतरनाक कोबरा को बना लिया अपना शिकार, देखिए कैसे नागराज को पड़ गए लेने के देने, देखें वीडियो...
एडवेंचर न्यूज :: सोशल मीडिया पर वाइल्ड लाइफ से जुड़े कई वीडियो वायरल होते हैं। इनमें से कई वीडियो सांपों के भी होते हैं। सांप बहुत ही खतरनाक होते हैं। इनमें से कोबरा प्रजाति के सांप काफी खरतनाक और जहरीले होते हैं।जब कोबरा सामने आता है तो अच्छे अच्छों के पसीने छूट जाते हैं। इंसान के साथ-साथ सांप जानवरों और छोटे-मोटे कीड़े मकोड़ों को भी अपना शिकार बना लेता है। हालांकि कई बार इस खतरनाक सांप को शिकार बनना पड़ता है। ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। इसको देखकर आप भी आश्चर्य में पड़ जाएंगे। दरअसल, वीडियो में देखा जा सकता है कि एक मकड़ी ने सांप को अपना शिकार बना लिया।
वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे एक छोटी सी मकड़ी ने विशालकाय और खतरनाक सांप को अपना शिकार बना लिया। आप वीडियो देखकर दंग रह जाएंगे कि सांप कुछ कर भी नहीं पाया और मकड़ी का शिकार बन गया। दरअसल, एक खतरनाक कोबरा सांप जंगल में शिकार की तलाश कर रहा था लेकिन उसे पता नहीं था कि थोड़ी ही देर वह खुद किसी का शिकार बनने जा रहा है।
वीडियो में देख सकते हैं कि झाड़ियों के बीच एक सांप बैठा हुआ है। तभी उसकी नजर एक मकड़ी पर जाती है। यह सांप मकड़ी का शिकार करने को तेजी से आगे बढ़ता है। सांप जैसे ही मकड़ी के पास पहुंचता है तो मकड़ी सांप के फन पर जोरदार वार करती है। मकड़ी के इस वार से खतरनाक कोबरा तिलमिला जाता है। वह बहुत कोशिश करता है कि मकड़ी को निगल जाए लेकिन वह उसे निगल नहीं पाता और मकड़ी लगातार उसे काटती रहती है। वह खतरनाक कोबरा जैसे तैसे मकड़ी से अपनी जान बचाकर वहां से भागने की कोशिश करता है।