Headlines
Loading...
बरेली :: काम से घर लौट रही लड़की को मुस्लिम युवक ने छेड़ा, विरोध करने पर जान से मारने की दी धमकी, पुलिस में रिपोर्ट दर्ज...

बरेली :: काम से घर लौट रही लड़की को मुस्लिम युवक ने छेड़ा, विरोध करने पर जान से मारने की दी धमकी, पुलिस में रिपोर्ट दर्ज...

लखनऊ, ब्यूरो। उत्तर प्रदेश के बरेली में महिला के साथ छेड़छाड़ की घटना सामने आई है। मामला बरेली के थाना प्रेम नगर क्षेत्र के बानखाना की बताई जा रही है। दरअसल, एक हिंदू युवती रात को अपने दफ्तर से वापस घर लौट रही थी। इस दौरान एक मुस्लिम युवक ने युवती के साथ छेड़छाड़ शुरू कर दिया। वहीं लड़की ने जब इसका विरोध किया तो युवक ने लड़की को जान से मारने की धमकी भी दे डाली।

वहीं आसपास के लोगों को जब इस बात की जानकारी हुई तो उन्होंने जमकर लड़के की पिटाई कर दी। वहीं दो समुदाय का मामला होने की वजह से इलाके में तनाव जैसा माहौल बना हुआ है। हालांकि, एहतियात के तौर पर इलाके में पुलिस की तैनाती की गई है।

वहीं युवती के भाई का कहना है, "मेरी बहन रोज रात को ऑफिस से आती है। ये इस इलाके में इकलौता हिंदुओं का घर है। लेडीज रोज आती है, लेकिन वहां हर वक्त 20-25 लोगों का जमघट रोज ही लगा रहता है। और हरबार कहते हैं कि आओगे तो यही पर। घर हमारा यहां है तो हमलोग कहां जाएंगे? हम पुलिस की मदद मांग सकते हैं और कहां जाएंगे।" 

पुलिस ने मामले में दो लोगों को किया गिरफ्तार

विवाद बढ़ने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने दोनों पक्षों की बात सुनी और बाद में मोबीन व फुरकान को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पीड़ित परिवार का कहना है कि ऐसा पहली बार नहीं हुआ है, जब किसी लड़की के साथ छेड़छाड़ की घटना सामने आई है।