Headlines
Loading...
आज भेलूपुर थाना मानसरोवर इलाके में स्थित श्रीराम तारक आंध्राआश्रम में सगे भाइयों ने फंदे से लटककर दी जान, हफ्ते पहले आए थे काशी...

आज भेलूपुर थाना मानसरोवर इलाके में स्थित श्रीराम तारक आंध्राआश्रम में सगे भाइयों ने फंदे से लटककर दी जान, हफ्ते पहले आए थे काशी...

वाराणसी ब्यूरो। वाराणसी जिले के भेलूपुर थाना क्षेत्र के मानसरोवर इलाके में स्थित श्रीराम तारक आंध्रा आश्रम में दो सगे भाइयों ने फंदे से लटककर जान दे दी। घटना की जानकारी तब हुई जब कमरे से दुर्गंध आने लगी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए छानबीन में जुटी।

यह है मामला

आंध्र प्रदेश के नारायणपुरम जिला वेस्ट गोदावरी के रहने वाले पी लक्ष्मी नारायणम (34) और वी लोक विनोद (32) 28 अगस्त को वाराणसी के इस आश्रम में पहुंचे थे। दोनों सामान्य तरीके से शहर में मंदिरों का भ्रमण किया। दोनों को आखिरी बार आठ सितंबर को देखा गया था।

आज मंगलवार दोपहर में सफाईकर्मी कमरे की तरफ गए तो बदबू आने पर इसकी सूचना ट्रस्टी मैनेजर वी वी सुंदर शास्त्री को दी। मैनेजर की सूचना पर एसीपी भेलूपुर धनंजय मिश्रा, इंस्पेक्टर भेलूपुर विजय शुक्ला फोरेंसिक टीम के साथ पहुंचे। मैनेजर की मौजूदगी में कमरे का दरवाजा तोड़ा गया।
 

पुलिस की मानें तो पहले बड़े भाई ने फंदा लगाया, उसका हाथ पैर बंधा था। फिर छोटे भाई ने भी अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। दोनों का शव फूल गया था। कमरे के भीतर कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। आश्रम के मैनेजर ने बताया कि आश्रम में दोनों 28 को आए थे। हर दिन शहर में घूमने के बाद आकर भोजन और नाश्ता करते थे।

8 सितंबर को एक युवक कमरे से बाहर निकल कर कूड़ेदान भीतर ले जाते सीसीटीवी कैमरे में दिखा था। इसके बाद उनका दरवाजा नहीं खुला। दोनों के मोक्ष के लिए जान देने की उम्मीद लगाई जा रही है। आंध्रा आश्रम में बड़ी संख्या में मौजूद आए आंध्र प्रदेश के रहने वाले यात्रियों में भी दो सगे भाइयों की मौत की चर्चा दिन भर रही।

पुलिस दोनों मृतकों के मोबाइल कब्जे में लेकर छानबीन में जुटी है। आश्रम के मैनेजर वी वी सुंदर शास्त्री ने बताया कि इस आश्रम में सिर्फ दक्षिण भारत के आने वाले तीर्थ यात्रियों को नान एसी 200 और एसी कमरा 900 रुपये में मिलता है। दोनों भाइयों ने काशी भ्रमण करने आने के बारे में जानकारी दी थी।