शहर के एक होटल में चल रहा था सेक्स रैकेट, पुलिस पहुंची तब हुआ भंडाफोड़; स्कूली छात्रा भी पकड़ी गई...
बिहार पटना ब्यूरो। समस्तीपुर में पुलिस ने सेक्स रैकेट का खुलासा किया है। एक होटल के कमरे से चार लड़कियों के अलावा छह लड़कों को भी गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार लड़कियों में एक शहर के कोचिंग की छात्रा का ड्रेस पहन रखी है। सभी युवक और युवतियों को नगर पुलिस अपने हिरासत में ले गई है। पुलिस ने यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की है। उधर पुलिस ने होटल के उक्त कमरों को सील कर दिया है, जिस कमरे से सभी लड़के और लड़कियां आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ी गई है। मामला शहर के स्टेशन रोड स्थित अमित होटल की है।
छह लड़के और चार लड़कियां आपत्तिजनक स्थिति में मिले
इस संबंध में पुलिस का कहना है कि नगर थाना की पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि शहर के स्टेशन रोड स्थित अमित होटल में सेक्स रैकेट चल रहा है। सूचना मिलते ही मजिस्ट्रेट के साथ पुलिस की टीम ने होटल में छापेमारी की। छापेमारी के दौरान होटल के कमरे से चार लड़कियों के अलावा छह लड़के आपत्तिजनक स्थिति में पकड़े गए। सभी लड़के और लड़कियों को नगर पुलिस हिरासत में लेकर अपने साथ थाने ले गई। पुलिस पदाधिकारी का कहना है कि सभी लड़के और लड़कियां स्थानीय हैं।
चार थानों की पुलिस ने एक साथ की छापेमारी
होटल में लंबे समय से चल रहे इस सेक्स रैकेट की जानकारी मिलने के बाद नगर थाना के अलावा मथुरापुर और एसटीएससी थाने की पुलिस ने महिला पुलिस पदाधिकारी के साथ एक साथ छापेमारी की। करीब 2 घंटे तक होटल में सर्च अभियान चला। इस दौरान होटल के कमरे से 6 लड़कों के अलावा चार लड़कियों को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा गया है।
इस दौरान होटल के बहुत बड़ी संख्या में लोगों की भी भीड़ जुट गई। इस संबंध में नगर थाना अध्यक्ष सह इंस्पेक्टर आशुतोष कुमार ने कहा कि होटल के कमरे से आपत्तिजनक स्थिति में कुल दस लड़के और लड़कियों को हिरासत में लिया गया है। सभी स्थानीय हैं, सभी के अभिभावक को फोन कर बुलाया जा रहा है। पूरे मामले को अभी देखा जा रहा है। बहरहाल होटल के कमरों को सील कर दिया गया है।