Headlines
Loading...
सुहागरात पर दूल्हे ने दुल्हन से मांगा आधार कार्ड,  देखा और फिर पकड़ लिया सिर..लड़की पक्ष और बिजोलिया पर हुआ FIR दर्ज...

सुहागरात पर दूल्हे ने दुल्हन से मांगा आधार कार्ड, देखा और फिर पकड़ लिया सिर..लड़की पक्ष और बिजोलिया पर हुआ FIR दर्ज...

छत्तीसगढ़ के दुर्ग के एक बिजनेसमैन के साथ धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। दरअसल, बिजनेसमैन अपने बेटे की शादी के लिए जैन लड़की की तालश कर रहे थे। बेटे की उम्र ज्यादा होने की वजह से उन्हें बहू मिल नहीं पा रही थी जब लंबे समय तक बेटे के लिए दुल्हनिया नहीं मिली तो लड़के के पिता ने अपने एक रिश्तेदार से दुल्हन देखने को कहा। इस पर रिश्तेदार ने एक एजेंट का नंबर दिया, जो शादियां करवाती थी। कुछ ही दिनों में एजेंट ने उन्हें एक जैन लड़की से मिलवा दिया रिश्ता पक्का हो गया। शादी के एवज में लड़की पक्ष ने लड़कों वालों से ही शादी का पूरा खर्चा देने को कहा। बेटे की उम्र ज्यादा होने की वजह से पिता ने भी इसके लिए हामी भर दी। यह पूरा मामला शनिचरी का है।

सुहागरात के दिन खुला डार्क सीक्रेट

दरअसल, बिजनेसमैन अपने 43 वर्षीय बेटे के लिए रिश्ता ढूंढ रहा था। वह जैन लड़की के साथ ही शादी करवाना चाहता था। इसलिए उन्होंने एजेंट से संपर्क किया था। इंदौर की रहने वाली एजेंट सरला ने उन्होंने इंदौर की रहने वाली पूर्वा भारती जैन का बायोडाटा भेजा. जिसके बाद लड़की को देखने के लिए जैन परिवार इंदौर आया शादी तय कर दिया। शादी सगाई के लिए लड़की वालों ने करीब 17.5 लाख रुपये की डिमांड की। लड़के वालों ने पैसे दे दिए धूमधाम से शादी हुई। जैन परिवार ने एजेंट सरला को भी 1.5 लाख रुपये दिए, शादी के बाद लड़की दुर्ग आ गई। 

आधार कार्ड से हुआ चौंकाने वाला खुलासा

सुहागरात के दिन दूल्हे को दुल्हन को लेकर थोड़ा शक हुआ। फिर उसने उससे आधार कार्ड मांग लिया। दुल्हन ने आधार कार्ड दिखाने से इनकार कर दिया, पर दूल्हे ने उसका आधार कार्ड खोज दिया जैसे ही उसपे उसका नाम देखा, हैरान रह गया। लड़की ने गलत पहचान बताकर शादी की है। वह जैन लड़की है ही नहीं, आधार कार्ड पर उसका नाम कुछ ही है। जिसके बाद दूल्हे ने दुल्हन उसके परिवार समेत 7 लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया गया है। मामला दर्ज कर पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। फिलहाल सभी से पूछताछ हो रही है।