Headlines
Loading...
46 रन पर भारतीय टीम हुई शर्मनाक तरीके से ऑल आउट, भारत के छह बल्लेबाज शून्य पर हुए आउट, हेनरी को मिली पांचवीं सफलता...

46 रन पर भारतीय टीम हुई शर्मनाक तरीके से ऑल आउट, भारत के छह बल्लेबाज शून्य पर हुए आउट, हेनरी को मिली पांचवीं सफलता...


12:50 PM: भारत ने 40 रन पर नौ विकेट गंवा दिए हैं। ऋषभ पंत 20 और जसप्रीत बुमराह एक रन बनाकर आउट हुए। फिलहाल मोहम्मद सिराज और कुलदीप यादव क्रीज पर हैं। पंत को हेनरी ने और बुमराह को रुर्के ने आउट किया।हेनरी ने चार विकेट लिए हैं, जबकि रुर्को को तीन विकेट मिले हैं।

12:45: P.M India versus New Zealand first test match live score रविचंद्र अश्विन के O पर आउट होने के बाद ऋषभ पंत भी आठवीं विकेट के रूप में आउट होकर चलते बने। 

12:41 PM: मैट हेनरी ने कहर बरपाते हुए लंच की आखिरी और लंच के बाद पहली ही गेंद पर टीम इंडिया को झटका दिया है। जडेजा के विकेट के साथ लंच हुआ था। अब लंच से वापस आते ही पहली ही गेंद पर उन्होंने अश्विन को पवेलियन भेजा। जडेजा के बाद अश्विन भी खाता नहीं खोल सके। भारत के पांच बल्लेबाज खाता नहीं खोल सके हैं। इनमें विराट कोहली, सरफराज खान, केएल राहुल, रवींद्र जडेजा और अश्विन शामिल हैं। फिलहाल ऋषभ पंत और कुलदीप यादव क्रीज पर हैं। हेनरी के पास अगले ओवर में हैट्रिक का मौका है। भारत का स्कोर फिलहाल सात विकेट पर 34 रन है।

12:01 PM: भारत ने दूसरे दिन लंच तक अपनी पहली पारी में छह विकेट गंवाकर 34 रन बना लिए हैं। बुधवार को टॉस नहीं हुआ और बारिश की वजह से पूरा दिन धुल गया था। गुरुवार को टॉस हुआ और भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने ओवरकास्ट कंडीशन में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था। हालांकि, उनका यह फैसला अब तक गलत साबित हुआ है और टीम इंडिया ने महज 23.5 ओवर में 34 रन बनाए हैं और छह विकेट गंवा दिए हैं। लंच से ठीक पहले रवींद्र जडेजा आउट हुए। छह में से चार बल्लेबाज तो खाता तक नहीं खोल सके। इनमें विराट कोहली, सरफराज खान, केएल राहुल और रवींद्र जडेजा शामिल हैं। वहीं, रोहित दो रन और यशस्वी 13 रन बनाकर आउट हुए। ऋषभ पंत 15 रन बनाकर नाबाद हैं। न्यूजीलैंड की ओर से विलियम ओरुर्के ने सबसे ज्यादा तीन विकेट लिए हैं। मैट हेनरी को दो और टिम साउदी को एक विकेट मिला है।

11:55 AM: 33 पर भारत की आधी टीम पवेलियन लौट चुकी है। पांच में से तीन बल्लेबाज तो खाता तक नहीं खोल सके। इनमें विराट कोहली, सरफराज खान और केएल राहुल शामिल हैं। वहीं, रोहित दो रन और यशस्वी 13 रन बनाकर आउट हुए। फिलहाल रवींद्र जडेजा और ऋषभ पंत क्रीज पर हैं। विलियम ने पांचवें विकेट के रूप में राहुल को पवेलियन भेजा।

11:46 AM: भारत को 31 के स्कोर पर चौथा झटका लगा। विलियम ओरुर्के ने यशस्वी जायसवाल को एजाज पटेल के हाथों कैच कराया। वह 13 रन बना सके। फिलहाल ऋषभ पंत और केएल राहुल क्रीज पर हैं। भारत ने 10 रन पर तीन विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद पंत और यशस्वी के बीच 21 रन की साझेदारी हुई। ओवरकास्ट कंडीशन में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करना टीम इंडिया को भारी पड़ रहा है।

10:59 AM: बारिश रुक चुकी है। खेल को 11 बजकर पांच मिनट पर चालू किया गया। लंच का समय बढ़ाकर दोपहर 12 बजे का कर दिया गया है। ओरुर्के की पहली ही गेंद को पंत ने चौके के लिए भेजा। भारत का स्कोर फिलहाल तीन विकेट पर 17 रन है। पत के साथ यशस्वी जायसवाल क्रीज पर हैं।

10:28 AM: बारिश की वजह से खेल को रोक दिया गया है। आज मैच अपने नियमित समय से 15 मिनट पहले शुरू हुआ था। हालांकि, टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का रोहित का फैसला गलत साबित हुआ है। रोहित दो रन बनाकर आउट हुए और विराट कोहली और सरफराज खान खाता नहीं खोल सके। ओवरकास्ट कंडीशन में टीम इंडिया ने 12.4 ओवर में 13 रन पर तीन विकेट गंवा दिए हैं। फिलहाल ऋषभ पंत और यशस्वी जायसवाल क्रीज पर हैं। भारत ने इस मैच के लिए प्लेइंग-11 में दो बदलाव किए हैं। शुभमन गिल अनफिट थे और आकाश दीप को आराम दिया गया है। इन दोनों की जगह सरफराज खान और कुलदीप यादव को मौका दिया गया।

10:08 AM: नौ के स्कोर पर ही भारत को दो झटके लगे थे। अब 10 के स्कोर पर भारत को तीसरा झटका लगा है। रोहित (2) को टिम साउदी ने क्लीन बोल्ड किया था। विराट को नए तेज गेंदबाज विलियम ओरुर्के ने कैच आउट कराया। विराट खाता नहीं खोल सके और टेस्ट में उनका औसत प्रदर्शन जारी है। 2020 से लेकर अब तक टेस्ट में वह सिर्फ दो शतक लगा सके हैं। शुभमन गिल इस मैच में नहीं खेल रहे हैं। विराट के आउट होने पर बल्लेबाजी करने आए सरफराज खान मैट हेनरी की गेंद पर कॉन्वे को कैच थमा बैठे। विराट के बाद सरफराज भी खाता नहीं खोल सके। भारत का शीर्षक्रम लड़खड़ा गया है।

10:05 AM: नौ के स्कोर पर ही भारत को दो झटके लगे हैं। रोहित के बाद विराट कोहली भी पवेलियन लौट चुके हैं। रोहित (2) को टिम साउदी ने क्लीन बोल्ड किया था। अब विराट को नए तेज गेंदबाज विलियम ओरुर्के ने कैच आउट कराया। विराट खाता नहीं खोल सके और टेस्ट में उनका औसत प्रदर्शन जारी है। 2020 से लेकर अब तक टेस्ट में वह सिर्फ दो शतक लगा सके हैं। शुभमन गिल इस मैच में नहीं खेल रहे हैं।

09:52 AM: भारतीय टीम को नौ के स्कोर पर पहला झटका लगा। टिम साउदी ने कप्तान रोहित शर्मा को क्लीन बोल्ड किया। वह दो रन बना सके। शुभमन गिल नहीं खेल रहे हैं, ऐसे में विराट कोहली चार की जगह तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए हैं। रोहित ने साउदी की इन स्विंग गेंद को आगे बढ़कर मारने की कोशिश की। गेंद उनके बल्ले और पैर के बीच के गैप से विकेट में घुस गई। फिलहाल विराट के साथ यशस्वी जायसवाल क्रीज पर हैं।

09:32 AM: भारतीय पारी की शुरुआत हो चुकी है। यशस्वी जायसवाल और रोहित शर्मा क्रीज पर हैं। ओवरकास्ट कंडीशन है और कीवी तेज गेंदबाजों की गेंद स्विंग हो रही है। हालांकि, टीम इंडिया ने तीन ओवर के बाद बिना कोई विकेट गंवाए छह रन बना लिए हैं।

08:51 AM: भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जयसवाल, विराट कोहली, केएल राहुल, सरफराज खान, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज।

न्यूजीलैंड: टॉम लाथम (कप्तान), डेवोन कॉन्वे, विल यंग, रचिन रवींद्र, डेरिल मिचेल, टॉम ब्लंडेल (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, मैट हेनरी, टिम साउदी, एजाज पटेल, विलियम ओ'रूर्के।