Headlines
Loading...
39 पर भारत को लगा दूसरा झटका, शेफाली के बाद मंधाना आउट, सोफी को मिली सफलता, 47 रन जेमिमा भी आउट हुई, भारतीय टीम 3/56

39 पर भारत को लगा दूसरा झटका, शेफाली के बाद मंधाना आउट, सोफी को मिली सफलता, 47 रन जेमिमा भी आउट हुई, भारतीय टीम 3/56

O9:52 pm: भारत का तीसरा विकेट 47 रन की स्कोर पर गिरा। जेमिमा तीसरे विकेट के रूप में आउट हुई।

09:44 PM: 39 रन के स्कोर पर भारत को दूसरा झटका लगा। स्मृति मंधाना छह रन बनाकर आउट हुईं। उन्हें सोफी मोलिनेक्स ने अपना शिकार बनाया। वह सिर्फ छह रन बना सकीं। चौथे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए कप्तान हरमनप्रीत कौर उतरी हैं।उनका साथ देने के लिए जेमिमा मौजूद हैं। छह ओवर के बाद भारत का स्कोर 41/2 है।

09:36 PM: भारत को पहला झटका शेफाली वर्मा के रूप में लगा। उन्हें एश्ले गार्डनर ने अपना शिकार बनाया। वह 20 रन बनाने में कामयाब हुईं। तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए जेमिमा रोड्रिग्स उतरी हैं। उनका साथ देने के लिए स्मृति मंधाना क्रीज पर मौजूद हैं। चार ओवर के बाद स्कोर 29/1 है।

09:33 PM: भारत की अच्छी शुरुआत हुई है। शेफाली और मंधाना अच्छी फॉर्म में नजर आ रही हैं। तीन ओवर के बाद टीम का स्कोर 25/0 है।
09:25 PM: भारत को ऑस्ट्रेलिया के नेट रन रेट से आगे निकलने के लिए 10.2 ओवर या उससे पहले लक्ष्य का पीछा करना होगा। हार की स्थिति में, उन्हें यह सुनिश्चित करना होगा कि वे नेट रन रेट के मामले में न्यूजीलैंड से आगे रहने के लिए कम से कम 139 रन बनाएं।

09:22 PM: भारत की पारी शुरू हो चुकी है। शेफाली वर्मा और स्मृति मंधाना क्रीज पर मौजूद हैं। दोनों अच्छी फॉर्म में नजर आ रही हैं।

09:14 PM: ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए ग्रेस हैरिस की 40, ताहलिया मैक्ग्रा की 32 और एलिस पेरी की 32 रनों की पारी की बदौलत 20 ओवर में आठ विकेट पर 151 रन बना लिए हैं। भारत के लिए रेणुका सिंह और दीप्ति शर्मा ने दो-दो विकेट चटकाए। वहीं, श्रेयंका, पूजा और राधा को एक-एक सफलता मिली। महिला टी20 विश्व कप में 150 से अधिक स्कोर का बचाव करते हुए ऑस्ट्रेलिया की एकमात्र हार 2009 के संस्करण के सेमीफाइनल में इंग्लैंड के खिलाफओवल में हुई थी। महिला टी20 विश्व कप में भारत का सबसे सफल रन-चेज पिछले साल सेंचुरियन में पाकिस्तान के खिलाफ 150 रन है। महिला टी20 अंतरराष्ट्रीय में उनका अब तक का सबसे बड़ा लक्ष्य 2020 में मेलबर्न में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 174 रन का है।

08:45 PM: 101 रन पर ऑस्ट्रेलिया ने अपना पांचवां विकेट भी गंवा दिया। पूजा वस्त्राकर ने एश्ले गार्डनर को अपना शिकार बनाया। वह सिर्फ छह रन बना सकीं। सातवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए फीबी लीचफील्ड उतरी हैं।

08:36 PM: ऑस्ट्रेलिया का चौथा विकेट दीप्ति शर्मा ने गिराया। उन्होंने ग्रेस हैरिस को 92 रन के स्कोर पर अपना निशाना बनाया। सलामी बल्लेबाज इस मैच में 40 रनों की पारी खेलकर पवेलियन लौटीं। छठे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए एश्ले गार्डनर उतरी हैं। उनका साथ एलिस पेरी दे रही है। 14 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 95/4 है।

08:30 PM: ऑस्ट्रेलिया को तीसरा झटका राधा यादव ने दिया। उन्होंने ताहलिया मैक्ग्रा को अपना शिकार बनाया। वह 32 रनों की पारी खेलकर पवेलियन लौटीं। मैक्ग्रा और हैरिस के बीच 60 से ज्यादा रनों की साझेदारी हुई। पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए एलिस पेरी उतरी हैं। उनका साथ देने के लिए ग्रेस हैरिस क्रीज पर मौजूद हैं। 12 ओवर के बाद टीम का स्कोर 80/3 है।

08:15 PM: नौ ओवर का खेल पूरा हो चुका है। ताहलिया मैक्ग्रा और ग्रेस हैरिस के बीच एक अच्छी साझेदारी पनप रही है। ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 60/2 है।

07:59 PM: पावरप्ले समाप्त हो चुका है। ग्रेस हैरिस 16 और ताहलिया मैक्ग्रा 7 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 37/2 है।

07:44 PM: रेणुका ने लगातार दो गेंदों पर दो विकेट चटकाए हैं। पारी का तीसरा ओवर फेंक रहीं गेंदबाज ने चौथी गेंद पर बेथ मूनी (2) और पांचवीं गेंद पर जॉर्जिया वेयरहेम (0) को अपना शिकार बनाया। चौथे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए ताहलिया मैक्ग्रा उतरी हैं। उनका साथ देने के लिए ग्रेस हैरिस मौजूद हैं।

07:29 PM: ऑस्ट्रेलिया की पारी शुरू हो चुकी है। ग्रेस हैरिस और बेथ मूनी क्रीज पर मौजूद हैं। पहला ओवर रेणुका सिंह ठाकुर फेंक रही हैं।

07:09 PM: भारत: शेफाली वर्मा, स्मृति मंधाना, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), जेमिमा रोड्रिग्स, ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, पूजा वस्त्राकर, अरुंधति रेड्डी, श्रेयंका पाटिल, आशा शोभना, रेणुका ठाकुर सिंह।

ऑस्ट्रेलिया: बेथ मूनी (विकेटकीपर), ग्रेस हैरिस, एलिस पेरी, एशले गार्डनर, फीबी लीचफील्ड, ताहिला मैक्ग्रा (कप्तान), जॉर्जिया वेयरहम, एनाबेल सदरलैंड, सोफी मोलिनक्स, मेगन शट, डार्सी ब्राउन।

07:04 PM: ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया है। इस मैच में ऑस्ट्रेलिय की कप्तान एलिसा हीली चोट के कारण नहीं खेलेंगी। उनकी जगह टीम का नेतृत्व ताहिला मैक्ग्रा करेंगी। भारत की टीम इस मुकाबले में एक बदलाव के साथ उतरी है। पूजा वस्त्राकर की वापसी हुई है। इस स्थिति में सजीवन सजना को बाहर कर दिया गया है।