Headlines
Loading...
पहड़िया चौराहा के पास सुबह करीब 630 बजे  बाइक सवार बदमाशों ने महिला की चेन छीनी, सारनाथ पुलिस केस दर्ज़ कर रही है जॉच...

पहड़िया चौराहा के पास सुबह करीब 630 बजे बाइक सवार बदमाशों ने महिला की चेन छीनी, सारनाथ पुलिस केस दर्ज़ कर रही है जॉच...

वाराणसी, ब्यूरो। पहड़िया चौराहा के समीप सुबह करीब 630 बजे एक होटल के सामने बाइक सवार बदमाशों ने महिला तीमारदार की चेन छीन ली और पांडेयपुर की ओर भाग निकले। सारनाथ पुलिस तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर बदमाशों की पहचान में जुटी है। 

नवापुरा (लंका) की संध्या यादव के भाई का बच्चा अकथा (पहाड़िया) स्थित एक अस्पताल में भर्ती है। उसकी देखरेख के लिए वह अस्पताल आई हैं। सुबह कुछ सामान खरीदने के लिए पहड़िया चौराहा के समीप स्थित जनरल स्टोर दुकान पर गई थीं। इस बीच बाइक से दो बदमाश आये और गाड़ी रोक दी। एक बदमाश ने महिला के गले से सोने की चेन झपट ली। इसके बाद दोनों बाइक से पांडेयपुर की तरफ भाग गए।

दूसरी घटना में ठठरा में बदमाश दो मोबाइल छीनकर भागे

ठठरा (कछवांरोड) ओवरब्रिज के उतरते ही एक पेट्रोल पंप के सामने औराई के तरफ से आए अपाचे बाइक सवार तीन बदमाशों ने आगे चले रहे बाइक सवार युवक को ओवर टेक कर शर्ट की जेब में रखे दो मोबाइल छीन लिये। इसके बाद वे मिर्जामुराद के तरफ भाग निकले। सारनाथ थाना क्षेत्र के आशापुर की आनंदनगर कॉलोनी निवासी विनोद कुमार गुप्ता ने मिर्जामुराद थाने के कछवांरोड चौकी पर तहरीर दी है।