Headlines
Loading...
दिवाली पर जनता को तोहफा :: सरसों का तेल और रिफाइंड के दाम गिरे, इतनी सस्ती हुईं दालें...

दिवाली पर जनता को तोहफा :: सरसों का तेल और रिफाइंड के दाम गिरे, इतनी सस्ती हुईं दालें...

वाराणसी, ब्यूरो। बढ़ती महंगाई से इस दिवाली लोगों को राहत मिली है। खाद्य वस्तुओं के दाम स्थिर होने से घर की रसोई इस बार ज्यादा महकने की उम्मीद है। सरसों तेल और रिफाइंड के दाम पांच-पांच रुपये प्रति लीटर कम हुए हैं।अरहर की दाल और राजमा के दाम भी गिरे हैं। इससे ग्राहक और विक्रेता दोनों वर्गों में खुशी है।

विशेश्वरगंज बाजार स्थित किराना के थोक व फुटकर विक्रेताओ ने बताया कि आमतौर पर दिवाली या अन्य किसी बड़े त्योहार से पहले खाद्य सामग्रियों के दाम आसमान छूने लगते थे। इस बार राहत है। एक माह में कई वस्तुओं के दाम गिरे हैं। कई के दाम स्थिर हैं।

खाद्य सामग्री/वर्तमान दरें/एक माह पहले की दरें 

सरसों तेल 145 150
रिफाइंड 140 145
अरहर दाल 160 180
राजमा 120 130
गोल्डन बासमती 100 100
बेसन 100 100
चीनी 43 43
चीनी 35 35
सूजी 38 38
आटा 32 32

महिलाओं के बयान: रहता था उछाल

विशेश्वरगंज निवासी साधना सिंह ने बताया कि खाद्य सामग्री के दाम त्योहार पर स्थिर हैं। यह राहत भरी बात है। आमतौर पर त्योहारों से पहले इनमें उछाल देखा जाता है।

इस बार अच्छी बात

गायघाट निवासी अनीता मिश्रा का कहना है कि रसोई का बजट त्योहार पर ठीक रहे। इससे अच्छी बात कोई और नहीं हो सकती है। त्योहार पर अन्य खर्चे वैसे ही बहुत ज्यादा रहते हैं।