Headlines
Loading...
महाराष्ट्र:: में लव ट्रांयगल का सनसनीखेज मामला एक लड़के से प्यार करती थीं दो लड़कियां, फिर उसे पाने के लिए दोनों ने पार कर दी सारी हदें...

महाराष्ट्र:: में लव ट्रांयगल का सनसनीखेज मामला एक लड़के से प्यार करती थीं दो लड़कियां, फिर उसे पाने के लिए दोनों ने पार कर दी सारी हदें...

राज्य, ब्यूरो। महाराष्ट्र में लव ट्रांयगल का सनसनीखेज मामला सामने आया है। अमरावती में प्रेम प्रसंग के चलते एक लड़की ने दूसरी लड़की की हत्या कर दी है। बताया गया कि एक ही लड़के से दोनों लड़की प्यार करती थी। 

महाराष्ट्र में एक प्रेमी और दो प्रेमिकाओं की कहानी से सभी चौंक गए। एक लड़के के लिए दो लड़कियों में ऐसी जंग छिड़ी कि एक की मौत हो गई। जी हां, अमरावती के राजापेठ थाने में 26 साल की एक लड़की की हत्या कर दी गई है। अमरावती में एक ही लड़के पर दो लड़कियां मरती थीं, मगर जैसे ही यह बात सामने आई, एक लड़की ने दूसरे की हत्या कर दी। प्रेमी को पाने के चक्कर में लड़की ने ने दूसरी युवती पर चाकू से वार कर दिया। मृतक लड़की का नाम शुभांगी काले है और उसकी उम्र 26 साल है।

शुभांगी काले वर्धा जिले के आर्वी की रहने वाली हैं. अमरावती में एक सोसायटी के पीछे से शुभांगी पर चाकू से हमला किया गया, जिसके बाद शुभांगी चिल्लाई. इलाके के निवासियों ने शुभांगी को इलाज के लिए जिला सामान्य अस्पताल पहुंचाया, लेकिन वहां उसे मृत घोषित कर दिया गया. पुलिस को शक है कि शुभांगी की हत्या माया नगर निवासी 25 वर्षीय लड़की ने की है. पुलिस ने इस मामले में विकास सूरज नाम के युवक को हिरासत में लिया है. मालूम हो कि आरोपी लड़की अब फरार हो गई है।

बताया गया कि शुभांगी वर्धा जिले की रहने वाली थी. वह अमरावती एक सहेली के जन्मदिन पर आई थी. वहां उसका प्रेमी भी आया था. मगर वह एक अन्य लड़की के साथ आया था. यह देखकर शुभांगी आग बबूला हो गई. इसके बाद शुभांगी ने अपने प्रेमी सूरज को उससे दूर रहने को कहा. साथ ही लड़की को कहा कि मेरे बॉयफ्रेंड के साथ तुम क्यों हो. यह मेरा बॉयफ्रेंड है. इस पर दोनों के बीच गरमागरम बहस हो गई. इसके बाद लड़के ने दोनों में सुलह की कोशिश की. मगर शुभांगी पर दूसरी लड़की ने हमला कर दिया।

शुभांगी और हत्या करने वाली लड़की दोनों एक ही युवक यानी सूरज से प्यार करती थीं। इसी प्रेम प्रसंग के चलते शुभांगी की हत्या की गई. इस मामले में राजापेठ पुलिस स्टेशन में हत्या का मामला दर्ज करने की प्रक्रिया चल रही है. पिछले 36 घंटों में अमरावती शहर में यह पांचवीं हत्या है, इसलिए शहर में डर का माहौल है।