Headlines
Loading...
वाराणसी में मौसम का बदल रहा मिजाज, इस सप्ताह के अंत से कोहरे के साथ बढ़ेगी ठंड, आज कोहरे के साथ दिन की शुरूआत...

वाराणसी में मौसम का बदल रहा मिजाज, इस सप्ताह के अंत से कोहरे के साथ बढ़ेगी ठंड, आज कोहरे के साथ दिन की शुरूआत...

जिला, ब्यूरो। वाराणसी में पछुआ हवा की वजह से दो दिनों से मौसम में नमी है। दिन में धूप होने से हवा का असर कम है लेकिन रात में ठंड से राहत नहीं है। तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। 

आज मंगलवार की सुबह कोहरे और हल्की ठंड के बीच हुई। हालांकि दिन चढ़ने के साथ ही मौसम साफ हुआ, लेकिन ठंड महसूस होती रही। 

उधर, रविवार को अधिकतम तापमान 26.6 डिग्री सेल्सियस था। वहीं सोमवार को तापमान 28.3 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। न्यूनतम तापमान 12.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। 

बीएचयू के मौसम वैज्ञानिक प्रो. मनोज श्रीवास्तव ने बताया कि इस सप्ताह के अंत से कोहरे के साथ ही ठंड बढ़ने के भी आसार है। तापमान में गिरावट की संभावना है।