Headlines
Loading...
Mahakumbh Stampede:60 घंटे बाद आज खुला 'महाजाम', UP बॉर्डर पर शुरू हुआ वाहनों का प्रवेश, भगदड़ के बाद रोकी गई थी एंट्री...

Mahakumbh Stampede:60 घंटे बाद आज खुला 'महाजाम', UP बॉर्डर पर शुरू हुआ वाहनों का प्रवेश, भगदड़ के बाद रोकी गई थी एंट्री...

बिहार पटना, ब्यूरो। उत्तर प्रदेश की सीमा के अंदर भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक के कारण जीटी रोड़ राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या दो पर 60 घंटे से लगे लंबे जाम से गुरुवार की सुबह 9 बजे के बाद से लोगों को राहत मिली है। उत्तर प्रदेश की सीमा में वाहनों का प्रवेश शुरू होने के बाद धीरे-धीरे जीटी रोड़ पर यातायात सामान्य हो रहा है।

लोगों को मिली राहत

कैमूर जिले में भभुआ व दुर्गावती में लगी वाहनों की लंबी कतार अब समाप्त हो गई है। वहीं रोहतास जिले में भी ट्रकों का आवागमन शुरू हो गया है।

औरंगाबाद में सुबह 10 बजे से बारूण में जाम की स्थिति खत्म हो गई। एनएच पर वाहनों का परिचालन सामान्य हो गया। वहीं मदनपुर में भी वाहनों का परिचालन अब शुरू करा दिया गया है।
 

डेहरी में जीटी रोड की स्थिति।

नोट- इस खबर को लगातार अपडेट किया जा रहा है। हम अपने सभी पाठकों को पल-पल की खबरों से अपडेट करते हैं। हम लेटेस्ट और ब्रेकिंग न्यूज को तुरंत ही आप तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। प्रारंभिक रूप से प्राप्त जानकारी के माध्यम से हम इस समाचार को निरंतर अपडेट कर रहे हैं। ताजा ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए "केसरी न्यूज़ नेटवर्क" के साथ।