Headlines
Loading...
U19 Women's T20 World Cup 2025:  टीम इंडिया ने रचा इतिहास, इंग्लैंड को हराकर फाइनल में पहुंची, SA से होगा मुकाबला...

U19 Women's T20 World Cup 2025: टीम इंडिया ने रचा इतिहास, इंग्लैंड को हराकर फाइनल में पहुंची, SA से होगा मुकाबला...

India vs England U19 W T20 World Cup 2025: भारत ने अंडर 19 वीमेंस टी20 विश्व कप 2025 के फाइनल में जगह बना ली है। टीम इंडिया ने शुक्रवार को इंग्लैंड को सेमीफाइनल में हरा दिया। भारतीय अंडर 19 टीम ने यह मुकाबला 9 विकेट से जीत लिया। टीम इंडिया के लिए जी कमलिनी ने दमदार प्रदर्शन करते हुए नाबाद अर्धशतक लगाया। उन्होंने 50 गेंदों में 56 रनों की पारी खेली. कमलिनी की इस पारी में 8 चौके शामिल रहे।

इंग्लैंड ने पहले बैटिंग करते हुए 8 विकेट के नुकसान के साथ 113 रन बनाए। इस दौरान ओपनर डवीना पेरिन ने 45 रनों की पारी खेली। उन्होंने 40 गेंदों का सामना करते हुए 6 चौके और 2 छक्के लगाए। ट्रॉडी जोनसन ने 25 गेंदों का सामना करते हुए 30 रन बनाए। उन्होंने 3 चौके और 1 छक्का लगाया। इस दौरान भारत के लिए आयुषी शुक्ला ने 2 विकेट झटके। उन्होंने 4 ओवरों में 21 रन दिए. परुनिका और वैष्णवी शर्मा ने 3-3 विकेट चटकाए।

टीम इंडिया ने 15 ओवरों में जीता मैच -

इंग्लैंड के दिए लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया ने महज 15 ओवरों में मैच जीत लिया। भारत के लिए जी कमलिनी और जी तृषा ओपनिंग करने आईं। इस दौरान तृषा ने 29 गेंदों का सामना करते हुए 35 रन बनाए। उन्होंने 5 चौके लगाए। जबकि कमलिनी ने अर्धशतक लगाया। उन्होंने 50 गेंदों में नाबाद 56 रन बनाए। कमलिनी की इस पारी में 8 चौके शामिल रही। सनिका चाल्के ने नाबाद 11 रन बनाए। उन्होंने एक चौका लगाया।

भारत ने जीते लगातार 6 मैच -

टीम इंडिया ने अंडर 19 वीमेंस टी20 विश्व कप 2025 में अभी तक एक भी मैच नहीं गंवाया है। भारत ने वेस्टइंडीज, मलेशिया, श्रीलंका, बांग्लादेश और स्कॉटलैंड को हराया। टीम इंडिया ने सेमीफाइनल में इंग्लैंड को रौंद दिया।