Headlines
Loading...
यूपी के इस शहर में आज से यातायात व्यवस्था बदली, 26 तक कांवड़ियों के मार्ग पर नहीं चलेंगे चार पहिया वाहन...

यूपी के इस शहर में आज से यातायात व्यवस्था बदली, 26 तक कांवड़ियों के मार्ग पर नहीं चलेंगे चार पहिया वाहन...

ब्यूरो, कासगंज। एसपी ने महाशिवरात्रि पर्व को देखते हुए (आज) 22 से 26 फरवरी तक यातायात व्यवस्था में परिवर्तन किया है।एसपी अंकिता शर्मा ने बताया कि बदायूं-बरेली की ओर से आने वाले भारी वाहनों (ट्रक, ट्रॉला, डीसीएम, बसें आदि) को बदायूं से कादरगंज पुल थाना सिकन्दरपुर वैश्य होकर निकाला जाएगा, जो कासगंज की सीमा में प्रवेश कर एटा होते हुये गन्तव्य को जाएंगे।

* एटा से आने वाले समस्त प्रकार के भारी व्यवसायिक वाहनों (ट्रक, ट्रॉला, डीसीएम, बसें आदि) को सौरभ ढाबा एटा रोड से डायवर्ट कर मंडी तिराहा कासगंज से अमांपुर, सहावर, गंजडुण्डवारा, होते हुए कादरगंज पुल से बदायूं सीमा में प्रवेश कराया जाएगा।

* हाथरस व अलीगढ़ से बदायूं-बरेली की ओर जाने वाले समस्त भारी वाहनों (ट्रक, ट्रॉला, डीसीएम, बसें आदि) को हजारा नहर पुल से डायर्वट कर मामो बाइपास से गोरहा नहर पुल से डायर्वट कर सहावर, गंजडुण्डवारा, क्षेत्र होते हुए कादरगंज पुल से बदायूं की सीमा में प्रवेश कराया जाएगा।

* कछला गंगा घाट बदायूं से आने वाले समस्त भारी वाहनों (ट्रक, ट्रॉला, डीसीएम, बसें आदि) दुपहिया मोड नगरिया थाना सोरों से डायर्वट कर याकूतगंज से सहावर से अमांपुर एटा होते हुये अपने-अपने गन्तव्य को प्रस्थान करेंगे।

* अलीगढ़-हाथरस से कासगंज आने वाली समस्त रोडवेज बसें एटा होकर कासगंज आएंगी।

* कासगंज से बरेली और बदायूं की तरफ जाने वाली समस्त रोडवेज बसें राजकोल्ड तिराहा से चांडी तिराहा कासगंज से सहावर, गंजडुण्डवारा, कादरगंज गंगा पुल होते हुए बदायूं की सीमा में प्रवेश करेगी।

* सोरों से मिरहची बॉर्डर तक कांवड़ यात्रियों के लिए वन-वे ट्रैफिक 22 से 26 फरवरी तक रहेगा।

* कांवड़ लेन में किसी भी प्रकार के वाहन का आना प्रतिबंधित रहेगा।

* एसपी अंकिता शर्मा ने बताया कि कांवड यात्रा के लिए रूट परिवर्तित किया गया है। महाशिवरात्रि पर आने वाले कांवड़ियों को यातायात में दिक्कत नहीं आएंगी।

 
यहां रहेंगी वाहन पॉर्किंग

* लहरा घाट, लहरा गांव, कुष्ठ आश्रम, घोड़ा ग्राउंड, मेला ग्राउंड।

* कांवड़ियों मार्ग पर नहीं चलेंगे चार पहिया वाहन।

महाशिवरात्रि को लेकर प्रशासन पूरी तरह चौकन्ना है। इस बार कांवड़िया मार्ग पर चार पहिया वाहनों को पूरी तरह प्रतिबंधित रखा है। डाक कांवड के चार पहिया वाहन को भी कांवड मार्ग पर प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा।

एसपी अंकिता शर्मा ने मीडिया को बताया कि कांवड यात्रा के दौरान होने वाले हादसों को कम करने के लिए सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि 22 से 26 फरवरी तक आगरा-बरेली हाईवे पर एक तरफ का मार्ग कांवड़ यात्रियों के लिए सुरक्षित रखा जाएगा। जो सोरों तक रहेगा।

कावंड़ियों के मार्ग पर चार पहिया वाहन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। डाक कावंड वाली मोटरसाइकिलों को प्रवेश दिया जाएगा। मार्ग पर अभी कई कट हैं। इनमें से अधिकतर को बंद कर दिया जाएगा। जहां बहुत जरूरी होगा उस कट को ही खोला जाएगा।