महाकुंभ में महिलाओं के स्नान का वीडियो बनाने वाला गिरफ्तार...गुजरात में 60 स्त्री रोग विशेषज्ञ सेंटर के CCTV हैक...
प्रयागराज, जिला ब्यूरो। महाकुंभ में स्नान करती व कपड़े बदलती महिलाओं का वीडियो बनाने व उसे सोशल मीडिया पर बेंचने के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। शुक्रवार को गुजरात पुलिस ने एक यूट्यूबर समेत 3 लोगों को गिरफ्तार किया। इन लोगों ने महिलाओं के वीडियो टेलीग्राम और यूट्यूब पर अपलोड किए हैं।
पुलिस को शक है कि इन लोगों ने देश के 60-70 अस्पतालों के CCTV कैमरों को हैक किया है। अस्पतालों के स्त्री रोग विशेषज्ञों के चैंबर में महिलाओं के चैकअप के वीडियो ये लोग लीक करते हैं। छानबीन में इनके पास से महिलाओं के आपत्तिजनक फुटेज मिले हैं।
मीडिया रिपोर्ट की छानबीन में पता चला कि गुजरात के एक अस्पताल में इलाज कराने व बच्चों की डिलीवरी के लिए आने महिलाओं की प्राइवेसी का हनन हुआ है। टेलीग्राम पर ऐसी कई ग्रुप हैं, जिसमें महिलाओं के चेकअप के आपत्तिजनक वीडियो अपलोड किए गए हैं। इस मामले की जांच गुजरात पुलिस द्वारा की जा रही है। इसी केस में पुलिस ने महाराष्ट्र से 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया था। इनसे पूछताछ के बाद प्रयागराज के यूट्यूबर चंद्रप्रकाश फूल चंद को गिरफ्तार किया गया है। चंद्रप्रकाश के चैनल पर महाकुंभ के 55 से 60 वीडियो अपलोड किए गए थे।
महाकुंभ में महिलाओं का वीडियो बनाने वाला आरोपी गिरफ्तार
इस केस में महाराष्ट्र के लातूर से प्रज्वल अशोक तेली और सांगली से प्रज राजेंद्र पाटिल को गिरफ्तार किया गया है। अहमदाबाद साइबर क्राइम डीसीपी लवीना सिन्हा ने बताया- जांच में पता चला कि तीनों ने महाकुंभ में स्नान करती महिलाओं के वीडियो दूसरे चैनलों को भी बेचे थे। चंद्रप्रकाश फूलचंद खुद वीडियो बनाता। वीडियो अपने चैनल पर अपलोड करके ऑनलाइन बेचता था। आरोपी के टेलीग्राम चैनल पर 100 से ज्यादा सब्सक्राइबर हैं। ये आरोपी महंगे रेट पर वीडियो बेचने का धंधा चला रहे थे।
गुजरात में 60 स्त्री रोग विशेषज्ञों के CCTV हैक
पुलिस की जांच में पता चला की आरोपी गुजरात में स्थित पायल अस्पताल के सीसीटीवी को हैक कर उसके वीडियो चोरी कर रहे थे। इन वीडियोज को बिक्री के लिए सोशल मीडिया की साइटों पर पोस्ट कर मोटी कमाई कर रहे थे। ये सभी वीडियो यूट्यूब और टेलीग्राम पर बिक्री के लिए डाले गए थे। इस केस में इसी गैंग पर शक है। क्राइम ब्रांच अहमदाबाद को 60 से 70 अस्पतालों के सीसीटीवी हैक होने की आशंका है।
क्या बोले डीजीपी प्रशांत कुमार?
वहीं प्रयागराज की बात करें तो यहां सीसीटीवी के जरिए नहीं, बल्कि फिजकली मौजूद रहकर चोरी से वीडियो बनाए गए हैं। स्नान करती व कपड़े बदलती महिलाओं के वीडियो अपलोड करने के मामले में तीन केस दर्ज किे हैं। डीजीपी प्रशांसत कुमार ने कहा कि आरोपियों को चिन्हित करने का प्रयास किया जा रहा है। इनके खिलाफ सख्त एक्शन लिए जाएंगे।